सऊदी अरब। सऊदी अरब के प्रमुख औद्योगिक और तेल केंद्र रास तनुरा से एक बड़े हादसे की खबर आी है। दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर रविवार सुबह करीब छह बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस भीषण हादसे में हेलिकॉप्टर पर सवार सभी 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय के एक आधिकारिक सूत्र के हवाले से सरकारी समाचार एजेंसी ने इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि की है। सऊदी मीडिया के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी 14 लोग सऊदी अरब के ही नागरिक थे। यह दुर्घटना रास तनुरा क्षेत्र में हुई, जो फारस की खाड़ी के तट पर स्थित सऊदी अरामको का एक बेहद महत्वपूर्ण तेल और औद्योगिक हब माना जाता है। ऊर्जा मंत्रालय ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और सहानुभूति प्रकट की हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में भारतीयों के लिए चेतावनी, दूतावास ने जारी की अहम सलाह
- ईरानी ड्रोन हमलों के बीच अमेरिका का कदम, सऊदी अरब से कुछ दूतावास कर्मचारियों और परिवारों को लौटने का आदेश
- सऊदी अरब के अल-ख़र्ज में रिहायशी इलाके पर मिसाइल गिरने से दो की मौत, 12 घायल; एक भारतीय भी शामिल
- पीएम मोदी ने बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस को किया फोन, भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर की चर्चा
- यमन से यूएई की पूरी सैन्य वापसी, सऊदी अरब के साथ बढ़ते तनाव के बीच बड़ा फैसला
- सऊदी में उमराह करने गए भारतीय श्रद्धालुओं की बस डीजल टैंकर से टकराई, 42 लोगों की मौत
हादसे के कारणों का अभी पता नहीं
मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों को काम पर लगा दिया गया है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के असली कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से हेलिकॉप्टर के मॉडल या इस बात की जानकारी साझा नहीं की गई है कि इस हादसे से अरामको के तेल परिचालन पर कोई असर पड़ा है या नहीं।
दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी
सऊदी अरामको दुनिया की सबसे बड़ी तेल और गैस कंपनियों में से एक है, जिसका मालिकाना हक सऊदी अरब की सरकार के पास है। सऊदी अरब की पूरी अर्थव्यवस्था और कमाई काफी हद तक इसी कंपनी पर टिकी हुई है। इस कंपनी की शुरुआत साल 1933 में अमेरिकी कंपनियों के साथ मिलकर एक समझौते के तहत हुई थी। इसके बाद, साल 1980 में सऊदी सरकार ने इसे पूरी तरह अपने कंट्रोल में ले लिया।
यात्री और चालक दल के सदस्य मरे
घटना को लेकर सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय का आधिकारिक बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया कि दुर्घटना के कारणों पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। मरने वालों में यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल हैं। दुर्घटना को लेकर सऊदी अरामको ने कहा कि दुर्घटना वाली जगह पर तुरंत इमरजेंसी टीमें भेजी गईं, लेकिन मलबे से कोई भी जिंदा नहीं बचाया जा सका।



