यशवंत क्लब के चुनाव रविवार 28 जून को :  हर साल 10 सदस्यों को मिलेगी सदस्यता, एजीएम ने प्रस्ताव किया पारित

Date:

इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित यशंवत क्लब के चुनाव रविवार 28 जून को हो रहे हैं। इससे पहले 27 जून को बुलाई गई एजीएम में कई प्रस्ताव पारित हुए। इसमें सबसे प्रमुख प्रस्ताव हर साल 10 सदस्य बनाने का रहा। एजीएम में पक्ष-विपक्ष के अधिकांश सदस्य मौजूद थे।

दिल्ली के क्लब का दिया हवाला

एजीएम में बताया गया कि दिल्ली के एक क्लब पर हाल ही में एक्शन लिया गया है। उस क्लब ने सदस्यता बनंद कर दी थी, इसके कारण कार्रवाई हुई। एजीएम में प्रस्ताव रखा गया कि क्लब को सदस्यता बंद नहीं करनी चाहिए और स्पोर्ट्स, अधिकारी आदि विभिन्न कैटेगरी में हर साल 10 लोगों को सदस्यता देनी चाहिए।

👉 यह भी पढ़ें:

चार अन्य सदस्यों की सदस्यता पर मुहर

एजीएम में चार अन्य सदस्यों की सदस्यता पर भी मुहर लगाई गई। दरअसल क्लब के पास 100 सदस्य बनाने की पात्रता थी, लेकिन 104 लोग क्वालिफाई हो गए थे। एजीएम में 1999 के एक घटनाक्रम का हवाला दिया गया, जिसमें ऐसी परिस्थिति बनी थी। इसके बाद बचे हुए चार क्वालिफाई लोगों की सदस्यता पर भी मुहर लगा दी गई।

28 को सुबह 9.30 से मतदान

यशवंत क्लब की नई टीम के चयन के लिए 28 जून को सुबह 9,30 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। परिणाम भी रात तक घोषित कर दिए जाएंगे।

पांच हजार से अधिक सदस्य करेंगे मतदान

वर्ष 2024 में हुए चुनाव में 4,600 सदस्यों में से 2,199 सदस्य मतदान करने क्लब पहुंचे थे। इस बार पांच हजार से अधिक सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पिछले चुनावों के आंकड़ों के आधार पर करीब 60 प्रतिशत मतदान होने की संभावना है। मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा 28 जून को ही की जाएगी।

चुनाव मैदान में ये उम्मीदवार

अध्यक्ष

परमजीत सिंह छाबड़ा पम्मी

जितेंद्र जैन

सचिव

कुलविंदर सिंह गिल

विजय कुमार कस्तूरी

अतुल शेठ

ज्वाइंट सेक्रेटरी

तेजवीर जुनेजा

पंकज कुकरेजा

कोषाध्यक्ष

सतीश मंगलानी

रूपल पारेख

सदस्य

भारती बड़ोदिया

सौरभ भंडारी

गुनीत सिंह चड्‌ढा

अमृत देव

वैभव दुआ

जे कुणाल कासलीवाल

आशुतोष कौशिक

राजेश तलवार

विकास थम्मन (बॉबी)

निशांत तिवारी

शिखर वर्मा

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।