NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर Sonam Wangchuk का अनशन जारी, Delhi Police पर गंभीर आरोप, Dharmendra Pradhan के इस्तीफे  की मांग तेज

Date:

NEET Paper Leak विवाद को लेकर राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षाविद् और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन लगातार जारी है। यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे  की मांग उठाई जा रही है।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अनशन स्थल पर बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में दावा किया कि वहां मौजूद दोनों सार्वजनिक शौचालय बेहद गंदे हैं, उनकी सफाई नहीं करवाई जा रही और पानी की आपूर्ति भी बाधित है।

👉 यह भी पढ़ें:

दीपके ने कहा, “सोनम वांगचुक जी अनशन पर बैठे हैं। ऐसे में कम से कम एक पोर्टेबल टॉयलेट की व्यवस्था तो होनी चाहिए, लेकिन पुलिस इसकी अनुमति देने से भी इनकार कर रही है। आखिर मोबाइल टॉयलेट लगाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही?”

इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दिल्ली पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया था।

कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि NEET UG Paper Leak मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए और जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा  नहीं देते, तब तक सोनम वांगचुक का अनशन जारी रहेगा।

आपकी राय: क्या NEET Paper Leak मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा  देना चाहिए? क्या प्रदर्शनकारियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी

डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।