मुंबई। लगातार तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार 29 जून को कुले शेयर बाजार की चाल काफी सुस्त नजर आई। आज बीएसई सेंसेक्स 45.26 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 77,055.21 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी ने 5.75 अंक की बढ़त के साथ 24,061.75 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।
सेंसेक्स की 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान में
आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। इसी तरह निफ्टीकी 50 में से 32 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी के 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान में दिखे। सेंसेक्स में एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.47 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले, जबकि, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 1.36 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लगा रहे गोता
- शेयर बाजार पर दिखा अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर, सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी
- सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट
- सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के
इन कंपनियों के शेयर दिखा रहे दम
सोमवार को सेंसेक्स के बाकी शेयरों में ट्रेंट 0.90 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.90 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.76 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.62 प्रतिशत, सन फार्मा 0.55 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.52 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.45 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.39 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.38 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.32 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.31 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.27 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.27 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.12 प्रतिशत, टाइटन 0.11 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.06 प्रतिशत और इन्फोसिस 0.05 प्रतिशत के नाम शामिल हैं।
इन शेयरों में दिखी गिरावट
आज के कारोबार में इंडिगो के शेयरों ने 1.13 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.64 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.56 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.53 प्रतिशत, टीसीएस 0.36 प्रतिशत, बीईएल 0.32 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.22 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.21 प्रतिशत, एलएंडटी 0.19 प्रतिशत, आईटीसी 0.07 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों ने 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।
क्यों रही बाजार की धीमी रफ्तार
बाजार की धीमी रफ्तार का कनेक्शन अंतरराष्ट्रीय हलचलों से है। दरअसल, सप्ताहांत (वीकेंड) के दौरान ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर से गहरा गया है। इस भू-राजनीतिक (जियोपॉलिटिकल) तनातनी का सीधा असर कच्चे तेल पर पड़ा है, जिसके कारण तेल (ऑयल) की कीमतों में हल्का उछाल दर्ज किया गया है। ऊर्जा की कीमतों में इस बढ़ोतरी ने निवेशकों को थोड़ा सतर्क कर दिया, जिसके चलते सोमवार को बाजार की शुरुआत ठंडी रही।
एशियाई बाजारों के हाल
आज 29 जून को एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी शुरुआती कारोबार में 2-3% तक टूट गया। टेक और चिपमेकर शेयरों में निवेशक अपनी हिस्सेदारी तेजी से घटा रहे हैं। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स भी 0.6-1% की कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट भी 05% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.41% की मामूली बढ़त के साथ मजबूत बना हुआ है।



