सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

Date:

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 3 जून को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 800 अंक से अधिक की गिरावट दिखी, एनएसई निफ्टी 24,300 से नीचे फिसल गया। सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स 803.13 अंक गिरकर 73,846.71 अंक पर आ गया था। इसी तरह निफ्टी भी 209.35 अंक नीचे जाकर  23,274.20 अंक पर रह गया।

सेंसेक्स के 27 शेयर लाल निशान में

बुधवार को सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर गिरावट के साथ खुले। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। टीसीएस का शेयर सबसे ज्यादा 4.15 फीसदी टूटा। इसके अलावा इन्फोसिस, एससीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईटीसी, इटरनल, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और टाटा स्टील में तेजी रही।

आज के टॉप लूजर्स और गेनर्स

आज के टॉप लूजर्स में निफ्टी में सबसे अधिक गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और इटरनल शामिल रहे। इन कंपनियों के शेयरों में कमजोरी के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हुई और प्रमुख सूचकांकों पर दबाव बढ़ा। वहीं दूसरी ओर कुछ चुनिंदा शेयरों में मजबूती भी देखने को मिली। भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, ओएनजीसी और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। हालांकि इन शेयरों की तेजी व्यापक बिकवाली के असर को कम करने में पर्याप्त साबित नहीं हुई।

आज की गिरावट की क्या है वजह

जानकार आज की गिरावट की वजह पश्चिम एशिया में गहराता संकट मान रहे हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो का कहना है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के बड़े हिस्से में माइन लगा दी है और कमर्शियल जहाजों पर फायरिंग की है। इससे साफ है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फाइनल होने में अभी लंबा समय लग सकता है। इससे कच्चे तेल की कीमत में भी आज तेजी आई है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा टकराव! अमेरिकी सेना ने मार गिराए ईरान के 4 ड्रोन, क्या Middle East में बढ़ने वाला है नया युद्ध?

Iran vs US Conflict के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना (US Central Command) ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट की ओर बढ़ रहे ईरान के चार ड्रोन को मार गिराया है।