अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि ईरान और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत ठप हो गई है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच संवाद लगातार जारी है और हाल के दिनों में भी कई स्तरों पर बातचीत हुई है।
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर ट्रंप ने लिखा, “यह कहना पूरी तरह गलत है कि ईरान और अमेरिका ने बातचीत बंद कर दी है। हमने चार दिन पहले, तीन दिन पहले, दो दिन पहले, एक दिन पहले और आज भी बातचीत की है।”
👉 यह भी पढ़ें:
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
- Donald Trump vs Congress: ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका, हाउस ने सैन्य कार्रवाई रोकने वाला प्रस्ताव किया पास
- ट्रंप की ईरान पर हाई-लेवल बैठक बेनतीजा: युद्धविराम पर नहीं बनी सहमति, परमाणु मुद्दे पर कायम गतिरोध
- अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी शांति की उम्मीद: 60 दिन के सीजफायर विस्तार पर सहमति, ट्रंप की मंजूरी का इंतजार
हालांकि, ट्रंप ने यह भी माना कि फिलहाल कोई नहीं जानता कि ये वार्ताएं किस दिशा में जाएंगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने ईरान को साफ संदेश दिया है कि अब किसी न किसी रूप में समझौता करना जरूरी हो गया है।
ट्रंप ने कहा, “मैंने ईरान से कहा कि अब समय आ गया है कि एक समझौता किया जाए। जो कुछ पिछले 47 वर्षों से चल रहा है, उसे अब आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।”
गौरतलब है कि इससे पहले ईरान की ओर से संकेत दिए गए थे कि लेबनान में जारी सैन्य हमलों के कारण बातचीत प्रभावित हुई है। लेकिन ट्रंप की हालिया टिप्पणी के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों देशों के बीच संपर्क पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।


