कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच गुरुवार को बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर हुई ब्रेकफास्ट बैठक ने सियासी हलचल और बढ़ा दी।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने एक-दूसरे को गले लगाकर पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया। इतना ही नहीं, डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। दोनों नेताओं की ये तस्वीरें अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत का पाकिस्तान को सख्त संदेश: ‘आतंकवाद बंद करो, वरना भुगतने होंगे परिणाम’
- कर्नाटक में बड़ा सियासी भूचाल! क्या सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा? DK शिवकुमार संग होगी अहम ब्रेकफास्ट मीटिंग
- कर्नाटक से सिद्धारमैया की छुट्टी लगभग तय, आलाकमान ने सीएम पद छोड़ने को कहा, डीके शिवकुमार का लग सकता है नंबर
- क्वाड बैठक में भारत का दमदार संदेश: ‘मुक्त हिंद-प्रशांत’ पर जयशंकर और ऑस्ट्रेलिया की बड़ी रणनीतिक घोषणा
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दोपहर 3 बजे राज्यपाल कार्यालय जाकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस अहम बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी शामिल हुए। मंत्री एचके पाटिल, रामलिंगा रेड्डी समेत कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी नाश्ते की बैठक में पहुंचे।
बैठक के दौरान पार्टी के भीतर चल रही राजनीतिक चर्चाओं और संभावित नेतृत्व परिवर्तन को लेकर गहन मंथन होने की चर्चा है। ऐसे में कर्नाटक कांग्रेस में अगले कुछ घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं।


