श्रीलंका ओडीआई ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, तिलक वर्मा कप्तान, वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या करेंगे ओपनिंग

Date:

नई दिल्ली। इन दिनों देश में आईपीएल चल रहा है। इसी बीच गुरुवार को बीसीसीआई ने श्रीलंका में ओडीआई ट्राई सीरीज के लिए भारत की ए टीम की घोषणा कर दी है। तिलक वर्मा को भारतीय ए टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम में 15 साल के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है।

टीम में रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। जून में भारतीय ए टीम श्रीलंका का दौरान करेगी जहां भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच ट्राई ओडीआई सीरीज खेली जाएगी।

आईपीएल में छाए हुए हैं वैभव

इन दिनों आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी छाए हुए हैं। उन्होंने अभी तक खेले गए 11 पारियों में 236.56 की स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं। 15 वर्षीय वैभव को इसी दमदार प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

आईपीएल में प्रदर्शन बनी चयन का आधार

ओडीआई ट्राई सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने जो टीम चुनी है, उसमें आईपीएल 2026 के प्रदर्शन को खासतौर पर ध्यान में रखा गया है। यही वजह है कि वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और सूर्यांश शेडगे जैसे खिलाड़ियों की एंट्री हुई है।  

तिलक वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

तिलक वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें कप्तान बनाया गया है। आईपीएल 2026 में तिलक ने एक शानदार शतक जड़ा, लेकिन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। चर्चा यह भी है कि तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान बनाया जाएगा।

ये रही भारतीय टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

9 जून से होगी ट्राई सीरीज

ट्रॉई सीरीज की शुरुआत 09 जून से होगी. इस ट्राई सीरीज में इंडिया-ए, अफगानिस्तान-ए और श्रीलंका-ए की टीमें शामिल होंगी। सीरीज श्रीलंका की मेजबानी में खेली जाएगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर। मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला पर हाई कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुना दिया है। अदालत ने भोजशाला को मंदिर माना है। कोर्ट ने कहा-यह मंदिर है, हिंदुओं को पूजा का अधिकार।