नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव को T20 मैच की कप्तानी से हटाने की तैयारी चल रही है। बीसीसीआई अब श्रेयस अय्यर को भारत का नया T20I कप्तान बनाने पर विचार कर रही है। यह फेरबदल जल्द ही होने की संभावना है।
बताया जाता है कि बीसीसीआई IPL 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी से काफी प्रभावित है। BCCI भारत की T20I टीम में युवा प्रतिभाओं को भी शामिल करने पर विचार कर रही है, क्योंकि IPL के बाद टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सुपर-8 में भारत को झटका: टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका से हार, कप्तान सूर्यकुमार यादव बोले—“मजबूती से करेंगे वापसी”
- खराब फॉर्म पर बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव, बोले– बल्लेबाज सूर्य कहीं गुम हैं, लेकिन वापसी जरूर होगी
- पीएम मोदी के बयान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा-अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है
- आईसीसी ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर लगाया जुर्माना, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की दी थी श्रद्धांजलि
बेहद खराब फॉर्म में खेल रहे यादव
सूर्यकुमार इन दिनों बहुत ही खराब फॉर्म में खेल रहे हैं। उनकी मुश्किलें IPL 2026 सीजन में और बढ़ गई हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए 10 मैचों में सिर्फ 195 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स (PBKS) को अपने पहले सात मैचों में से छह में जीत दिलाई है और नौ पारियों में 333 रन भी बनाए हैं।
IPL 2026 के बाद चुनेंगे नया कप्तान
उल्लेखनीय है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है। इसको ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जाएगा, लेकिन ऐसी संभावना है कि IPL 2026 के बाद सिलेक्टर्स नए कप्तान को चुन सकते हैं। टीम इंडिया को आयरलैंड में 2 टी20 मैच खेलने हैं, इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी।


