मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार को स्कूल बस पर एक पेड़ गिर गया, जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में 11 साल के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। जिसमें 18 बच्चे सवार थे। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि यह हादसा मंगलवार की दोपहर में हुआ। तिलक नगर स्थित यूनिवर्सल स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी एक बड़ा पेड़ बस पर गिर गया। इससे बस का एक हिस्सा पूरी तरह दब गया। स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
👉 यह भी पढ़ें:
12 बच्चों को सुरक्षित निकाला
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बस पर सवार 11 वर्षीय छात्र विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई है। फायर बिग्रेड के अनुसार बस में सवार 12 बच्चों को बस कंडक्टर और स्थानीय नागरिकों ने सुरक्षित निकाल लिया गया। इनमें से चार छात्रों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल छात्रों को आगे के इलाज के लिए जेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार बच्चों की हालत स्थिर है।
उप महापौर बोले-दोषियों पर होगी कार्रवाई
हादसे पर मुंबई के उप महापौर संजय घड़ी ने कहा कि चेंबूर इलाके के रोड नंबर 11 पर एक पुराना पेड़ एक निजी स्कूल की बस पर गिर गया, जिससे दस लोग घायल हो गए। खबर है कि एक 11 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है, जबकि अन्य बच्चों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। यह एक बेहद दुखद घटना है। बीएमसी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।



