Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

Date:

पुणे। इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार केतन ने पहले अपने पिता से अपनी मंगेतर और मुख्य आरोपी सिया गोयल के बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के बारे में पूछा था। उसे शक था कि सिया का चेतन चौधरी के साथ अफेयर है क्योंकि वह अक्सर उसका जिक्र करती थी।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित ने फिर अपने पिता से पूछा कि क्या उन्हें पक्का यकीन है कि सिया के बैकग्राउंड की ठीक से जांच की गई थी। केतन ने कहा कि जब भी वह सिया को फोन करता था तो उसका फोन व्यस्त रहता था

👉 यह भी पढ़ें:

रिश्तेदार ने तय कराई थी शादी

एफआईआर में दर्ज केतन के पिता विशाल अग्रवाल के बयान के अनुसार नरेंद्र मित्तल  सिया की शादी का रिश्ता उनके परिवार के पास लाए थे और कहा था कि सिया उनके जीजा की बेटी है। पहले खबर आई थी कि गोयल और अग्रवाल परिवार आपस में रिश्तेदार थे। दोनों परिवारों के बीच नरेंद्र मित्तल मुख्य कड़ी थे। नरेंद्र मित्तल की बहन की शादी प्रवीण गोयल से हुई थी, इसलिए वे सिया के मामा और विशाल अग्रवाल के कजिन लगते थे। पहले से मौजूद पारिवारिक रिश्ते की वजह से अग्रवाल परिवार इस रिश्ते के लिए मान गया। केतन ने जब पिता से सिया के बारे में सवाल किए थे तो पिता ने सबकुछ ठीक बताया था।

घटना से पहले भी सिया ने दिया था धक्का

बताया जाता है कि 14 जून को सिया और केतन लोहागढ़ किले के उसी स्थान पर गए थे, जहां से चार दिन बाद केतन को धक्का देकर मार डाला गया था। उस दिन भी सिया ने कथित तौर पर केतन को चट्टान से नीचे धकेलने की कोशिश की थी। हालांकि, वह एक झाड़ी को पकड़ने में कामयाब रहा। जब केतन ने पूछा कि उसे धक्का क्यों दिया गया, तो सिया ने सांप होने का झूठा बहाना बनाया और यह जताने की कोशिश की कि उसने केतन को बचाया है।

लोहागढ़ किले पर नहीं था चेतन

चेतन चौधरी के वकील ने दावा किया है कि लोहगढ़ किले में हुडी पहने जो व्यक्ति देखा गया था और चेतन चौधरी, ये दोनों एक ही व्यक्ति नहीं हैं।बचाव पक्ष की इस दलील को गलत साबित करने के लिए पुलिस अब ‘गेट एनालिसिस’ करने की योजना बना रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि घटना वाले दिन लोहागढ़ किले के प्रवेश द्वार के पास दिखाई दिया व्यक्ति चेतन ही था या नहीं। इसके लिए फोरेंसिक तकनीक से उसके चलने के तरीके का मिलान उपलब्ध वीडियो फुटेज से किया जाएगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

PM Modi ने सचिवों के साथ की बैठक, 4 घंटे तक चला ईज ऑफ लिविंग और आत्मनिर्भरता पर महामंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक हाई लेवल बैठक की। बैठक में दो मुख्य विषयों पर बातचीत की गई। पहला विषय था 'ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस' (कारोबार में आसानी) और 'ईज ऑफ लिविंग' (जीवन यापन में आसानी) के लिए नियमों में ढील और अन्य सुधार। दूसरा विषय था 'आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना'।