मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है।
वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेलकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। उनकी इस धमाकेदार बल्लेबाजी पर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर खास प्रतिक्रिया दी।
👉 यह भी पढ़ें:
सचिन ने लिखा, “वैभव का बैट स्विंग शानदार है। वह पैरों की तरफ आने वाली गेंदों पर अपना अगला पैर बेहद अच्छे तरीके से हटा लेते हैं, जिससे उन्हें खुलकर शॉट खेलने और आसानी से छक्के लगाने की आजादी मिलती है।”
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इस पूरे आईपीएल सीजन में जमकर गरजा है। वह अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं और इसी के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज़ क्रिस गेल का टी20 टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
अब वैभव सूर्यवंशी किसी एक टी20 टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
इतना ही नहीं, आईपीएल की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। अब दोनों खिलाड़ियों के नाम आईपीएल इतिहास में चार-चार बार एक पारी में 10 या उससे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।


