संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा कि सीमा पार आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि भारत को अपनी रक्षा करने और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है।
पाकिस्तान के प्रतिनिधि आसिम इफ्तिखार अहमद के भारत विरोधी बयान का जवाब देते हुए हरीश ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद, धार्मिक उग्रवाद और भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देता रहा है। उन्होंने कहा कि सीमा पार आतंकवाद का इस्तेमाल पाकिस्तान के खोखले दावों को बेनकाब करता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- क्वाड बैठक में भारत का दमदार संदेश: ‘मुक्त हिंद-प्रशांत’ पर जयशंकर और ऑस्ट्रेलिया की बड़ी रणनीतिक घोषणा
- मार्को रुबियो का बड़ा बयान — “भारत की चिंता पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन, ईरान मध्यस्थता नहीं”
- इबोला के बढ़ते खतरे पर भारत सतर्क, अफ्रीकी देशों की यात्रा से बचने की सलाह
- मध्य पूर्व तनाव का असर: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8 अरब डॉलर से ज्यादा घटा
कश्मीर मुद्दे पर भारत का रुख दोहराते हुए पी. हरीश ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और उसका भारत में विलय पूरी तरह कानूनी और अपरिवर्तनीय है। उन्होंने याद दिलाया कि 1948 के संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के तहत पाकिस्तान को अपने सैनिक हटाने थे, लेकिन उसने आज तक इसका पालन नहीं किया।
भारत ने दो-टूक कहा कि आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों को उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।


