नीट-यूजी पेपर लीक होने पर आत्महत्या करने वाले छात्र प्रदीप के परिवार से मिले राहुल गांधी, मोदी-प्रधान पर साधा निशाना

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को  राजस्थान के सीकर में आत्महत्या करने वाले नीट अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रदीप मेघवाल की मौत केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि एक टूटी हुई और भ्रष्ट व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस पूरे मामले के लिए जवाबदेह ठहराया।

राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित एनएसयूआई कार्यालय में परिवार से मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि देश के लाखों छात्र पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य के दबाव में जी रहे हैं। ऐसे में जब पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं, तो केवल परीक्षा ही नहीं टूटती, बल्कि छात्रों के सपने और पूरे परिवार की उम्मीदें बिखर जाती हैं।

नीट अभ्यर्थियों ने कहा-इस व्यवस्था पर भरोसा नहीं

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि आज कुछ नीट अभ्यर्थियों ने मुझसे कहा कि अब इस व्यवस्था पर हमें कोई भरोसा नहीं रहा। उनका गुस्सा साफ दिख रहा था और उनके सब्र का बांध टूट चुका है। देश का युवा अब भ्रष्टाचार और बेरुख़ी को और बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी ने कहा कि  प्रदीप मेघवाल जैसे होनहार छात्र की मौत ने देश की शिक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था को माफियाओं के हवाले कर दिया गया है और जिम्मेदार लोग अब भी अपनी कुर्सियों से चिपके हुए हैं।

राहुल गांधी ने एक्स पर क्या लिखा

आज NEET पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिला। उनका दर्द शब्दों में नहीं समा सकता। एक माँ-बाप ने अपना बेटा खोया है और उनका कोई कसूर नहीं था। देश के लाखों बच्चे पढ़ाई, प्रतियोगिता और भविष्य के दबाव में जी रहे हैं। और जब पेपर लीक होता है, तो सिर्फ़ एक परीक्षा नहीं टूटती – एक बच्चे का सपना, और एक पूरा परिवार टूट जाता है। प्रदीप की मौत आत्महत्या नहीं – एक टूटी हुई, भ्रष्ट व्यवस्था की देन है। जिन्होंने परीक्षा प्रणाली को माफ़ियाओं के हवाले कर दिया, और आज भी अपनी कुर्सी से चिपके हैं – मोदी-प्रधान की जोड़ी इस परिवार के सामने जवाबदेह है।

कमरे में लगा ली थी फांसी

राजस्थान के सीकर में रहने वाले छात्र प्रदीप मेघवाल ने कथित तौर पर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी एक बहन कोचिंग क्लास गई हुई थी, जबकि दूसरी बहन बाथरूम में थी। प्रदीप ने नीट यूजी 2026 परीक्षा दी थी। हालांकि, परीक्षा में पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। इसी विवाद और मानसिक तनाव के बीच छात्र ने यह कदम उठाया।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

RR vs SRH Playoff 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, क्वालीफायर-2 में GT से भिड़ंत

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए IPL 2026 के दूसरे प्लेऑफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 47 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाए।