ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह अब 29 मई तक सीबीआई के हवाले, कोर्ट ने दी रिमांड, सास की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित

Date:

भोपाल। एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह अब 29 मई तक सीबीआई के हवाले रहेगा। कोर्ट ने उसकी रिमांड दे दी है। इधर, ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन फैसला सुरक्षित रख लिया गया है।

सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कोर्ट से कहा कि अदालत देख सकती है कि जमानत की शर्तों का कितनी बर्बरता से उल्लंघन किया गया। नोटिस जारी होने की तारीखें रिकॉर्ड में हैं। अदालत स्वयं उन्हें देख सकती है। तारीखों की सूची का हवाला दे रहा हूं। हम आरोपियों की तरह ट्रायल कोर्ट में अजीब सामग्री पेश नहीं कर रहे हैं। एडीजी ने कहा कि दो बार नोटिस भेजे गए, लेकिन आरोपी पक्ष ने नोटिस लेने से भी इनकार कर दिया। बाद में व्हाट्सएप पर नोटिस भेजना पड़ा। इतनी गंभीर एफआईआर दर्ज होने के सिर्फ एक घंटे के भीतर जमानत दे दी गई, जबकि जांच शुरुआती चरण में थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

सास का बयान ले चुकी है सीबीआई

सीबीआई ने मंगलवार को गिरिबाला सिंह का बयान लिया था। इसके बाद टीम ने 3 EME सेंटर जाकर ट्विशा के परिजन से जानकारी जुटाई। सीबीआई की दूसरी टीम ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से केस की जानकारी मांगी। जांच एजेंसी ने SIT से केस डायरी भी तलब की। प्रारंभिक जांच में डायरी अधूरी पाए जाने पर CBI ने उसे पूरा कर सौंपने के निर्देश दिए। मंगलवार देर रात SIT ने जरूरी जानकारी जोड़कर केस डायरी CBI को सौंप दी थी।

समर्थ ने स्वीकार-ट्विशा से होता था झगड़ा

पूछताछ में समर्थ ने स्वीकारा कि उसका और ट्विशा का रिश्ता तनावपूर्ण था, लेकिन उसने किसी भी तरह की शारीरिक हिंसा से इनकार किया। उसने माना कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे, लेकिन दावा किया कि यह वैवाहिक तनाव का हिस्सा था, हिंसा नहीं।समर्थ के मुताबिक, मार्च तक उनकी शादी सामान्य थी, लेकिन ट्विशा के भाई की शादी के बाद तनाव बढ़ने लगा। जांचकर्ताओं ने समर्थ से पूछा कि ट्विशा से उसकी पहली मुलाकात कैसे हुई, शादी से पहले दोनों कितने समय तक दोस्त रहे और शादी के पांच महीने के भीतर क्या बदल गया।

घटनास्थल पर समर्थ को ले गई सीबीआई

ट्विशा शर्मा का केस सीबीआई के हाथ आने के बाद अब हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। गिरिबाला के घर सीबीआई टीम अपने साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी लेकर गई थी। स्कैनर मशीन से घटनास्थल की 3D इमेज बनाई गई। ट्विशा के पति समर्थ को पुलिस अधिकारी उस कमरे में भी ले गए, जहां ट्विशा को आखिरी बार जिंदा देखा गया था। फिर सीबीआई की टीम उस कमरे में इन्वेस्टिगेट करने में जुटी रहे जहां ट्विशा का शव मिला था।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

RR vs SRH Playoff 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, क्वालीफायर-2 में GT से भिड़ंत

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए IPL 2026 के दूसरे प्लेऑफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 47 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाए।