कोलकाता। पश्चिम बंगाल से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को अब भगाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या को डिपोर्ट करने का आदेश दिया है। इसके लिए राज्य में रोंहिग्या के लिए होल्डिंग सेंटर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
भाजपा ने चुनाव में उठाया था मुद्दा
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल के चुनाव में घुसपैठियों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल की जनता से वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनने के बाद घुसपैठियों को बाहर कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन लेने की तैयारी की है। अवैध बांग्लादेशियों की धरपकड़ भी तेज हो गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो संदेश-मुझे चुप कराना है तो मेरी जान लेनी होगी
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
- TMC : बंगाल में ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में हुए शामिल
- TMC : बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका, टीएमसी के तीन बैंक खाते फ्रिज, जमा हैं 440 करोड़
- पश्चिम बंगाल दिवस पर बंगाल में पीएम मोदी, 820 करोड़ की सौगात देते हुए बोले-दशकों के कुशासन से मुक्त हुआ प्रदेश
- Bengal Politics Shocker: TMC विधायक मदन मित्रा पर ED का बड़ा एक्शन! भर्ती घोटाले में सोना-नकदी रिश्वत का खेल? 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
सभी कलेक्टरों को भेजे निर्देश
अब राज्य सरकार ने होल्डिंग सेंटर बनाने के लिए जिलाधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। डिपोर्ट करने से पहले अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को होल्डिंग सेंटर में रखा जाएगा। यह आदेश गृह विभाग ने जारी किया है। आदेश में भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेने, उनकी कस्टडी और उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है।



