Bihar में विधवा पेंशन के 1100 रुपए लेने बैंक पहुंची महिला के खाते में 740 करोड़, बैलेंस देख बिगड़ी तबीयत

Date:

पटना। बिहार के नवादा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वहां एक महिला विधवा पेंशन के 1100 रुपए निकालने बैंक पहुंची तो उसे पता चला कि उसके खाते में 740 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपए जमा हैं। बैलेंस सुनते ही हार्ट की मरीज इस महिला की तबीयत बिगड़ गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीम टोला निवासी रेखा देवी, स्वर्गीय उदय नारायण पांडे की पत्नी हैं। उन्हें सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत विधवा पेंशन मिलती है। बिहार पेंशन दिवस पर खाते में पेंशन की राशि आने के बाद वह राशि निकालने के लिए सीएसपी केंद्र पहुंचीं। पेंशन निकालने के बाद उन्होंने बैंक कर्मी से खाते में शेष राशि की जानकारी मांगी। बैलेंस देखते ही बैंक कर्मी भी हैरान रह गया। खाते में 740 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपए की राशि जमा दिखाई दे रही थी।

👉 यह भी पढ़ें:

रकम सुनते ही बिगड़ी तबीयत

पहले तो किसी को इस पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन दोबारा जांच करने पर भी वही राशि दिखाई दी। यह सुनते ही रेखा देवी घबरा गईं। परिजनों का कहना है कि वह हृदय रोग से पीड़ित हैं और अचानक इतनी बड़ी रकम खाते में देखकर उनकी तबीयत बिगड़ गई। रेखा देवी ने बताया कि उन्हें डर लगने लगा कि कहीं इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

तकनीकी खराबी की शुरू हुई जांच

बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें संभाला और घर ले गए। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उधर, बैंक प्रबंधन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी त्रुटि माना जा रहा है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि सिस्टम में आई किसी गलती के कारण खाते में गलत बैलेंस दिखा है, जिसे जल्द ही सुधार लिया जाएगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना से साढ़े तीन घंटे फिर पूछताछ, ड्रग मामले में पुलिस ने बुलाया था

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से शनिवार को फिर पुलिस ने पूछताछ की। इससे पहले भी पुलिस ने नाना पटवारी से ड्रग मामले में पूछताछ की थी। पुलिस ने इस बार नाना को नोटिस देकर बुलाया था। करीब साढ़े तीन घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।