बिहार में अब गमछे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक बयान पर राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखा पलटवार किया है।
पटना में एआई पर आधारित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हल्के अंदाज में कहा था कि यदि एआई से कह दिया जाए कि हरे गमछे वाले को पकड़ो, तो वह तुरंत सभी हरे गमछा पहनने वालों को पकड़ लेगी। मुख्यमंत्री के इसी बयान को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- West Bengal Politics: Baruipur Murder Case पर गरमाई सियासत, TMC का आरोप- ‘Mamata Banerjee को घर से निकलने से रोका’
- अब मैं सबका मुख्यमंत्री हूं”: ठाकुरबाड़ी में नारे लगे तो शुभेंदु अधिकारी ने कराया शांत
- बारामती विमान हादसा — उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई की मौत
- अपने पारिवारिक कलह पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा-विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती
- अमेरिका द्वारा तेल टैंकर जब्ती पर रूस का कड़ा ऐतराज, मैरिनेरा जहाज का मुद्दा गरमाया
- हैदराबाद में ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’?—सीएम रेवंत रेड्डी के प्रस्ताव पर सियासी संग्राम तेज
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भगवा गमछा धारण करने वालों में अपराधी, दंगाई और कानून तोड़ने वाले लोग भरे पड़े हैं, लेकिन निशाना हरे गमछा पहनने वालों को बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का यह बयान पूर्वाग्रह और द्वेष से प्रेरित है तथा इससे बिहार में हिंसा भड़काने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि सार्वजनिक मंच से इस प्रकार की बातें करना एक मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप नहीं है। रोहिणी आचार्य ने यह भी कहा कि बिहार तानाशाही के खिलाफ संघर्ष की भूमि रही है और जनता ऐसे रवैये का जवाब देना जानती है।
मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब एआई के मंच से बदले की भावना से भरा बयान दिया ही जा रहा था, तब यह भी कह देना चाहिए था कि भगवा गमछा पहनने वालों के सभी अपराध माफ हैं।
रोहिणी आचार्य ने आगे आरोप लगाया कि स्वयं मुख्यमंत्री भी आपराधिक मामलों के आरोपों से घिरे रहे हैं और बिहार में कुछ लोग उन्हें अपराधियों का “सम्राट” तक कहकर संबोधित करते हैं।



