बिहार की राजनीति में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है।राष्ट्रीय जनता दल का प्रमुख महिला चेहरा मानी जाने वाली रितु जायसवाल अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रही हैं। रितु जायसवाल ने सोशल मीडिया पर इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है।
रितु जायसवाल 26 मई को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता उन्हें पार्टी में शामिल कराएंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Bihar में विधवा पेंशन के 1100 रुपए लेने बैंक पहुंची महिला के खाते में 740 करोड़, बैलेंस देख बिगड़ी तबीयत
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Prabhas की ‘Fauji’ Shoot पर बड़ा हादसा! कीड़े के काटने से ICU में अभिनेता Rajesh Sharma, Akshay Kumar ने जताई चिंता
- Russia-Ukraine War: क्राइमिया में यूक्रेन का बड़ा हमला! 25 जहाजों में लगी आग, पुतिन की सप्लाई लाइन पर सबसे बड़ा संकट?
- Jammu Kashmir Encounter: शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, LeT का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
भाजपा में शामिल होने की घोषणा के साथ रितु जायसवाल ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने अपने समर्थकों से अनावश्यक भीड़ और लंबे काफिलों के साथ कार्यक्रम में नहीं आने की अपील की।
उन्होंने कहा कि देश एक संवेदनशील दौर से गुजर रहा है और ऐसे समय में ऊर्जा तथा ईंधन की बचत बेहद जरूरी है। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन और साझा वाहनों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि उनके लिए राजनीति प्रदर्शन नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का माध्यम है।
रितु जायसवाल और राष्ट्रीय जनता दल के बीच दूरी वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान ही साफ दिखाई देने लगी थी। ‘मुखिया दीदी’ के नाम से पहचान बनाने वाली रितु पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने परिहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और बेहद कम अंतर से हार गई थीं।
हालांकि, वर्ष 2025 के चुनाव में राजद ने उनका टिकट काटकर पूर्व सांसद रामचंद्र पूर्वे की बहू को उम्मीदवार बना दिया। इस फैसले से नाराज होकर रितु जायसवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्होंने 60 हजार से अधिक मत हासिल किए और राजद उम्मीदवार को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया। इसके बाद पार्टी ने उन्हें छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया था।
रितु जायसवाल सक्रिय महिला नेता के रूप में उनकी मजबूत छवि मानी जाती है।
वैश्य समाज से आने वाली रितु जायसवाल की उत्तर बिहार के कई जिलों में महिलाओं, युवाओं और व्यापारी समुदाय के बीच अच्छी पकड़ बताई जाती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है या आगामी चुनावों में प्रमुख महिला चेहरे के रूप में आगे बढ़ा सकती है।



