Prabhas की फिल्म ‘Fauji’ की शूटिंग के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वरिष्ठ अभिनेता राजेश शर्मा कथित तौर पर कीड़े के काटने के बाद गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उनकी हालत को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद राजेश शर्मा सेट पर मौजूद कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान घनी झाड़ियों के पास उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया। शुरुआत में उन्होंने इसे मामूली समझा और तुरंत इलाज नहीं कराया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Russia-Ukraine War: क्राइमिया में यूक्रेन का बड़ा हमला! 25 जहाजों में लगी आग, पुतिन की सप्लाई लाइन पर सबसे बड़ा संकट?
- Jammu Kashmir Encounter: शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, LeT का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
- Balochistan Attack: बलूचिस्तान में बड़ा फिदायीन हमला! BLA का दावा—Pakistan Coast Guard के 30+ जवान ढेर, ग्वादर में मचा हड़कंप
- India-Pakistan Tension: अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा, UN ने भी जताई नागरिकों की मौत पर चिंता
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
बताया जा रहा है कि करीब 6 घंटे बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पैर में तेज दर्द, बेचैनी और बाद में तेज बुखार होने के बावजूद वे फ्लाइट से कोलकाता रवाना हो गए। यात्रा के दौरान उनकी हालत और खराब हो गई, जिसके बाद अगले दिन उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फिलहाल रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजेश शर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत और पैर में तेजी से फैलते संक्रमण का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि संक्रमण पैर की उंगलियों से घुटने तक फैल चुका है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।
इस घटना पर अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चिंता व्यक्त करते हुए राजेश शर्मा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अपनी और राजेश शर्मा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें अपने दोस्त की हालत की खबर सुनकर बेहद चिंता हुई और भगवान महादेव से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
अक्षय कुमार और राजेश शर्मा ने ‘स्पेशल 26’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘लक्ष्मी’ और ‘भूत बांग्ला’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
इस बीच, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और पारदर्शी जांच की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि शूटिंग के दौरान ऐसी गंभीर मेडिकल इमरजेंसी कैसे हुई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
फिलहाल, ‘फौजी’ के निर्माताओं की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



