Jammu Kashmir Encounter: शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, LeT का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर 

Date:

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले पांच दिनों से चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप कमांडर जाकिर गनई को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने उसका शव बरामद कर लिया है और उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। फिलहाल एक अन्य आतंकी की तलाश जारी है और पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा, “तुम भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते।” पुलिस के अनुसार, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) शोपियां, सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में इस आतंकी को मार गिराया।

👉 यह भी पढ़ें:

खुफिया एजेंसियों को चार दिन पहले शोपियां के मीमंदर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया। बताया गया कि 3 जुलाई को इलाके के घने बागों में लगे निगरानी कैमरों में आतंकियों की गतिविधियां भी कैद हुई थीं।

आतंकियों के किसी भी संभावित भागने के रास्ते को बंद करने के लिए सेना की विक्टर फोर्स ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती की थी। लगातार चल रहे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने जाकिर गनई को मार गिराया, जबकि दूसरे आतंकी की तलाश अभी भी जारी है।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, मारा गया आतंकी जाकिर गनई दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का रहने वाला था और वर्ष 2024 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। वहीं, उसका साथी लतीफ भी पिछले वर्ष आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। जांच एजेंसियों के अनुसार, जाकिर गनई का नाम पहलगाम आतंकी हमले से भी जुड़ा बताया जा रहा है।

सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है और पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी संदिग्ध आतंकियों का पता नहीं चल जाता।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

 West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन...

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई।