Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान एयरवेज का Boeing 737 कार्गो विमान अचानक लापता हो गया है। विमान में चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। इस घटना के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है और बड़े स्तर पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि मंगलवार रात पाकिस्तान समयानुसार 9:18 बजे विमान के नेविगेशन सिस्टम में खराबी की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद कराची एरिया कंट्रोल सेंटर ने विमान को सुरक्षित मार्गदर्शन देने की कोशिश शुरू की।
👉 यह भी पढ़ें:
- Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार
- Afghanistan-Pakistan Tension: तालिबान का पलटवार, सीमा पर हमले के बाद बढ़ा युद्ध का खतरा, दोनों देशों में हाई अलर्ट
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- France Plane Crash: फ्रांस में पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों सहित 11 की मौत
- Jammu Kashmir Breaking News: LoC के पास पकड़ा गया PoK का पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; Vaishno Devi Yatra की सुरक्षा भी कड़ी
हालांकि, रात 9:21 बजे रडार पर विमान तेजी से नीचे उतरता दिखाई दिया और उसकी दिशा अचानक बदल गई। कुछ ही मिनटों बाद कराची से लगभग 155 नॉटिकल माइल पश्चिम में विमान का रडार और रेडियो संपर्क पूरी तरह टूट गया, जिसके बाद उसे लापता घोषित कर दिया गया।
विमान की तलाश के लिए पाकिस्तानी नेवी, एयर फ़ोर्स और अन्य एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है। पाकिस्तानी नौसेना का युद्धपोत PNS ज़ुल्फ़िकार प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है। इसके अलावा, नौसेना का ATR सर्विलांस विमान तुरबत से उड़ान भर चुका है, जबकि Pakistan National Shipping Corporation का कॉमर्शियल जहाज लाहौर भी खोज और बचाव अभियान में शामिल हो गया है।
फिलहाल लापता कार्गो विमान का कोई सुराग नहीं मिला है। अधिकारी लगातार खोज अभियान चला रहे हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।



