Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों के बीच हुई इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। पकड़े गए व्यक्ति से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह भारतीय सीमा के करीब किस उद्देश्य से पहुंचा था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सज्जाद, के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के पोलास क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Indian Army Uniform 2026: खत्म हुई अंग्रेजों की विरासत! सेना की वर्दी में बड़ा बदलाव, अब दिखेगा ‘नया भारत’ का अंदाज
- New Indian Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए सेना प्रमुख, 30 जून को संभालेंगे कमान
- झूठ का जाल बेनकाब: भारतीय सेना के नाम पर वायरल वीडियो निकला फर्जी, पीआईबी फैक्ट चेक ने खोली सच्चाई
- सेना दिवस पर पीएम मोदी का नमन: भारतीय सेना निस्वार्थ सेवा और अटूट संकल्प का प्रतीक
- नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने दिया सम्मान
- भारतीय सेना को मिलेगी नई अत्याधुनिक CQB कार्बाइन, DRDO और भारत फोर्ज को ₹2000 करोड़ का ऑर्डर
सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, नियमित गश्त और निगरानी अभियान के दौरान जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास उसकी संदिग्ध गतिविधियां देखीं। शक होने पर उसे रोका गया और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उसके भारत आने के मकसद, संभावित संपर्कों और बैकग्राउंड की गहराई से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी
हाल के समय में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पहले से अधिक मजबूत की गई है। सुरक्षा बल लगातार हाई अलर्ट पर हैं और घुसपैठ या किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए नियमित सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ऐसे में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी को गंभीरता से लिया जा रहा है।
हाई लेवल सुरक्षा समीक्षा
इस घटनाक्रम के बीच उधमपुर-रियासी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) शिव कुमार शर्मा ने कटड़ा में एक उच्चस्तरीय संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पुलिस, सुरक्षा बलों और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यात्रा मार्ग, संवेदनशील स्थानों, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के उपयोग सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।



