Lucknow Encounter Breaking News: उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में 1 लाख रुपये के इनामी और कुख्यात शूटर संजय उर्फ संजीव को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, संजय हाल ही में हुए चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में इंदिरा कैनाल रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संजय उर्फ संजीव का पुलिस से आमना-सामना हो गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- US vs Iran Breaking News: CENTCOM ने जारी किया एयरस्ट्राइक का Video, Donald Trump की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- ‘जल्द दिखेगा अंजाम’
- Pakistan Earthquake Today:Breaking News वेनेजुएला की तबाही के बाद पाकिस्तान में फिर कांपी धरती, 5.4 तीव्रता के भूकंप से दहशत |
- Venezuela Earthquake: 7.5 तीव्रता के भूकंप से दहला वेनेजुएला, इमारतें ढहीं, सुनामी अलर्ट जारी | Viral Photos Shock the World
- Bihar Breaking News: मंत्री के काफिले पर हमला, नारेबाजी के बीच टूटी गाड़ी! बाल-बाल बचे BJP विधायक अरुण शंकर प्रसाद
खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मारा गया अपराधी संजय उर्फ संजीव, मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के चक कोदार गांव का रहने वाला था। वह 27 मई 2026 को लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में हुए चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस आयुक्त, लखनऊ द्वारा 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
जांच में सामने आया है कि संजय उर्फ संजीव पूर्वांचल के कई जिलों में सक्रिय था और उसका नाम हत्या, रंगदारी और संगठित अपराध के कई मामलों में दर्ज था। वह कुख्यात दिलीप वर्मा और खान मुबारक गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर कई सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दे चुका था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अंबेडकरनगर, बस्ती और अयोध्या समेत कई जिलों में उसके खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज थे। लंबे समय से वह पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था और क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका था।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और आरोपी के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।



