वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। 120 से अधिक वर्षों में आई इस सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। पहला भूकंप 7.2 और दूसरा 7.5 तीव्रता का दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र राजधानी काराकास से लगभग 168 किलोमीटर दूर मोरोन शहर के पास बताया गया है।

भीषण झटकों के बाद राजधानी काराकास समेत कई इलाकों में इमारतें धराशायी हो गईं। सड़कों पर धूल के गुबार छा गए और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो के अनुसार, इस आपदा में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Haldia Petrochemical Fire: पश्चिम बंगाल के हल्दिया ,पेट्रोकेमिकल प्लांट में भीषण आग, कई लोग झुलसे, रेल सेवा प्रभावित
- UP Police Encounter: लखनऊ में 1 लाख का इनामी शूटर संजय उर्फ संजीव ढेर, बिल्डर मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में मारा गया
- US vs Iran Breaking News: CENTCOM ने जारी किया एयरस्ट्राइक का Video, Donald Trump की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- ‘जल्द दिखेगा अंजाम’
- Pakistan Earthquake Today:Breaking News वेनेजुएला की तबाही के बाद पाकिस्तान में फिर कांपी धरती, 5.4 तीव्रता के भूकंप से दहशत |
- Venezuela Earthquake: 7.5 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से अब तक , 920 की मौत, 3,360 घायल |
- Bihar Breaking News: मंत्री के काफिले पर हमला, नारेबाजी के बीच टूटी गाड़ी! बाल-बाल बचे BJP विधायक अरुण शंकर प्रसाद

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अमेरिका सहित कई देशों ने राहत और बचाव कार्यों में मदद की पेशकश की है।

आपदा के बाद सामने आई तस्वीरें तबाही की भयावह कहानी बयां कर रही हैं। प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव दल, सेना और पुलिस के जवान मलबे के विशाल ढेरों के बीच लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। समय के खिलाफ इस जंग में कई जिंदगियों को बचाने की कोशिश जारी है।



