Sonam Raghuvanshi  की जमानत बरकरार, मेघालय हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका की खारिज

Date:

इंदौर। राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी अभी जमानत पर ही जेल से बाहर रहेगी। मेघालय हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें सोनम की जमानत रद्द करने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट ने सोनम को निचली अदालत से मिली जमानत को बरकरार रखा है। सोनम जमानत पर जेल से बाहर रहेंगी।

हाल ही में मेघालय के डीजीपी  इदाशिशा नोंगरांग ने कहा था कि पुलिस राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत देने वाले कोर्ट के आदेश को मेघालय पुलिस चुनौती देगी। मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी की मौत से जुड़े हालात की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा है कि उनके पास ठोस सबूत हैं और उन्हें मामले की मजबूती पर भरोसा है, क्योंकि यह मामला अब न्यायिक प्रक्रिया से गुजर रहा है।

👉 यह भी पढ़ें:

शिलॉग कोर्ट ने दी थी जमानत

राजा मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉंग कोर्ट ने 28 अप्रैल को जमानत दी थी। अब मेघालय हाई कोर्ट ने भी सोनम को बड़ी राहत दी है। मेघालय पुलिस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी सोनम की जमानत का विरोध किया था और जमानत को खारिज करने की अपील की थी। हाइकोर्ट ने सेशन कोर्ट के सोनम रघुवंशी को जमानत देने के आदेश को बरकरार रखा है। बता दें आज सोनम रघुवंशी की तरफ से उनके वकील ने पैरवी की थी। अब सोनम जमानत पर जेल से बाहर ही रहेगी। सोनम पर अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या करने का आरोप है।

मीडिया के सामने आई थी सोनम

जमानत मिलने के बाद कुछ समय पहले सोनम मीडिया के सामने भी आई थी। उसने कहा था कि वह नेपाल नहीं भागी है। सब मेरे बारे में झूठ बोल रहे हैं। मैं लोगों से यही कहूंगी कि इन बातों पर भरोसा नहीं करें सब अफवाह है। इंदौर जाने के सवाल पर सोनम ने कहा कि मैं अभी इंदौर नहीं जाऊंगी। सोनम ने कहा कि में जिला कोर्ट द्वारा दी गई जमानत शर्तों का पालन कर रही हूं इसलिए इंदौर नहीं जाऊंगी। मैं शिलांग में रहकर जमानत शर्तों का पालन कर रही हूं।

हनीमून पर हुई थी राजा की हत्या

उल्लेखनीय है कि 11 मई 2025 को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से हुई थी। जिसके कुछ दिन बाद ही दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। कुछ दिन बाद 23 मई को दोनों के लापता होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी। तीन जून को राजा का शव एक खाई में मिला था। बाद में जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में सोनम रघुवंशी की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी आरोपी बनाया गया था। राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप पत्नी सोनम, राज कुशवाहा और तीन हमलावर विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर लगे हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।