जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद पहली बार सामने आई सोनम रघुवंशी, कहा-मैं शिलांग में हूं, नेपाल नहीं भागी

Date:

इंदौर। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर है। पहली बार उसने सार्वजनिक तौर पर कोई बयान दिया है। सोनम ने कहा है कि वह शिलांग में ही है, उसके भागने की गलत अफवाह फैलाई जा रही है।

सोनम ने ईस्ट मोजो को दिए साक्षात्कार में कहा कि मैं शिलांग में हूं। मेरे बारे में अफवाह फैलाई जा रही है कि मैं नेपाल चली गई। जिन शर्तों पर मुझे जमानत मिली है, उनका मैंने पूरा पालन किया है। केस खत्म होने तक मैं इंदौर भी नहीं आऊंगी।

सोनम ने कहा कि वह शिलांग में कहां रुकी हुई हैं, इसका खुलासा वह सुरक्षा कारणों से नहीं करेंगी। खुद पर लगे हत्या के आरोप को लेकर उन्होंने कहा कि अभी इस केस का ट्रायल चल रहा है। इस बारे में कोई टिप्पणी करना मेरे लिए उचित नहीं होगा।

राजा के भाई ने लगाया था आरोप

सोनम ने कहा कि उनका खर्च कैसे चल रहा है, इस बारे में भी वह कोई खुलासा नहीं करेंगी। यह उनका निजी मामला है। दरअसल, राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने आरोप लगाया था कि सोनम संभवतः नेपाल भाग गई है। उनके वकील भी नेपाल के हैं। उन्होंने इसमें मदद की है। इसके बाद सोनम सोमवार को मीडिया के सामने आईं और अपनी बात रखी।

जमानत रद्द करने के लिए लगी है याचिका

जमानत मिलने के बाद सोनम जेल से बाहर हैं और उनकी जमानत रद्द करने के लिए भी कोर्ट में याचिका लगाई गई है। जिस पर सुनवाई पूरी हो चुकी है, लेकिन कोर्ट ने अभी कोई फैसला नहीं दिया है। सरकार की तरफ से कोर्ट के समक्ष सोनम को मिली जमानत का विरोध करते हुए तर्क रखा गया है कि इस हत्याकांड में सोनम मुख्य आरोपी है। योजना बनाने से लेकर वह मौके पर मौजूद थीं। वह अपना अपराध कबूल भी कर चुकी हैं। सिर्फ प्रकरण दर्ज करते समय हुई टाइपिंग की गलती की वजह से उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती।

हनीमून के दौरान हुई थी राजा की हत्या

उल्लेखनीय है कि सोनम रघुवंशी 2025 में शादी के बाद अपने पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून के लिए गई थी। हनीमून के दौरान ही सोनम पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप लगा था। इसके बाद सोनम लापता रही थी और गाजीपुर में मिली थी। गाजीपुर से शिलॉन्ग पुलिस उसे मेघालय ले गई थी, जहां वह जेल में बंद थी। बीते एक महीने से वह जमानत पर चल रही है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।