जेल से निकलने के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद ने खान सर पर लगाए कई आरोप, कहा-मेरी हत्या भी करवा सकता है

Date:

पटना। पटना में खान सर की कोचिंग सेंटर में तोड़-फोड़ के मामले में ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को जमानत मिल गई है। जेल से बाहर होने के बाद उन्होंने खान सर यानी फैजल खान पर कई आरोप लगाए।

रौशन आनंद ने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद की रची साजिश के तहत मेरे भाई की हत्या कर दी गई। जब मैं बाहर था, तो मेरे भाई को कुछ नहीं हुआ। जब मुझे जेल भेजा गया, तो मेरे भाई की हत्या कर दी गई। यह एक साजिश है।

हमारी तरफ से कोई फायरिंग नहीं

रौशन आनंद ने कहा कि फैजल खान ने बहुत झूठ बोला है। हमारी तरफ से कोई फायरिंग नहीं हुई थी, फिर भी उन्होंने दावा किया कि फायरिंग हुई थी। सीसीटीवी फ़ुटेज में दिखा कि फायरिंग किसने की थी- फैजल खान ने। फिर भी, फैजल खान जेल से बाहर हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।

खान ने रची मेरे भाई की हत्या की साजिश

रौशन आनंद ने कहा कि मैं अपने भाई के अंतिम संस्कार के लिए जा रहा हूं। मैं पटना पुलिस से पूछना चाहता हूं कि बिना जांच के मुझे क्यों गिरफ़्तार किया गया? कौन सा नेता फैजल खान को बचा रहा है? किसके राजनीतिक दबाव में मुझे गिरफ्तार किया गया? जब फैजल खान के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, तो पटना पुलिस के पास उसे गिरफ्तार करने के लिए 48 से 72 घंटे का समय था। फिर भी, किसके कहने पर पटना पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई?

रौशन ने कहा-फैजल मेरी हत्या करवा सकता है

रौशन आनंद ने कहा कि जब एक साजिश के तहत मेरे भाई की हत्या हुई, तब मैं जेल में था, फैजल खान मेरी भी हत्या करवा सकता है। मैं पटना पुलिस से सुरक्षा की मांग करता हूं। फैजल खान ने ही गोली चलाने का आदेश दिया था, फिर भी इल्ज़ाम मुझ पर मढ़ दिया गया। इस बात के सबूत हैं कि फैजल खान ने गोली चलाने का आदेश दिया था। फिर भी, पटना पुलिस ने उसे गिरफ़्तार नहीं किया। रौशन आनंद ने कहा कि हम लड़ाई लड़ेंगे, डबल इंजन सरकार पर भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारे भाई की हत्या हुई है इसकी सीबीआई जांच हो, उच्च स्तरीय कमेटी गठित करके हमारे भाई का फिर से पोस्टमार्टम बिहार में हो।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।