जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा

Date:

जयपुर। जयपुर में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रदर्शन का आयोजन किया था। इस दौरान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ धक्का-मुक्की हुई और किसी ने उन्हें थप्पड़ भी मार दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद और थप्पड़ मारने की घटना के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। बताया जाता है कि भीड़ के बीच तीन लोग एक साथ पहुंचे, जिनमें से एक ने आगे बढ़कर अभिजीत दीपके को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले को हिरासत में ले लिया है।

घटना का वीडियो भी आया सामने

घटना को लेकर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीजेपी संस्थापक अपने समर्थकों के कंधे पर बैठकर मंच की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इसी बीच उनके गले में पड़े गमछे को पहले खींचा जाता है। फिर इसी बीच किसी ने अभिजीत दीपके को एक के बाद एक कई थप्पड़ मार दिए। दीपके को थप्पड़ पड़ते ही उनके अगल-बगल में मौजूद समर्थकों ने तुरंत थप्पड़ मारने वाले को पकड़ लिया और उसे लोगों ने पीट दिया।  सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दे अब केवल परीक्षा अनियमितताओं तक सीमित नहीं हैं। छात्र, युवा और अभिभावक बेहतर और पारदर्शी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और जवाबदेही तय करने की मांग दोहराई।

सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर बनाई पार्टी

अभिजीत दीपके ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई थी। उनके अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश की एक टिप्पणी के बाद ‘कॉकरोच’ शब्द चर्चा में आया था। इसी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर पार्टी बनाने की घोषणा की थी। दीपके ने दावा किया कि उस समय उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर 20 हजार से अधिक फॉलोअर थे और बड़ी संख्या में युवाओं ने उनके विचारों का समर्थन किया।

कई शहरों में हो चुके हैं प्रदर्शन

पार्टी की ओर से इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर, पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन किए जा चुके हैं। संगठन का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर

शहर के प्रतिष्ठित शामिल यशवंत क्लब के चुनाव के लिए रविवार 28 जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य मुकाबला पम्मी छाबड़ा और जीतू जैन के पैनल की बीच था। इस चुनाव में यशवंत क्लब के सदस्यों ने गौरानी-सचदेवा पैनल पर अपना विश्वास जताया। हालंकि पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी जोरदार टक्कर दी।