Donald Trump Assassination Plot? Israel का बड़ा दावा, Iran पर हत्या की साजिश का आरोप… क्या Middle East Crisis और भड़केगा?

Date:

US-Iran Tensions और Middle East Crisis के बीच एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल ने अमेरिका के साथ साझा की गई एक खुफिया सूचना में आरोप लगाया है कि ईरान कथित तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है। यदि इस दावे की पुष्टि होती है, तो इससे पहले से तनावपूर्ण अमेरिका-ईरान संबंध और अधिक गंभीर हो सकते हैं।

The Wall Street Journal की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने हाल ही में अमेरिकी प्रशासन को एक खुफिया आकलन साझा किया है, जिसमें कथित तौर पर कहा गया है कि ईरान ट्रंप को निशाना बनाने की योजना बना रहा है।एक अन्य  रिपोर्ट में भी दवा किया है कि अमेरिका को इस सप्ताह इजराइल की ओर से ऐसी खुफिया जानकारी मिली है।

यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है और दोनों पक्षों के बीच हमलों और जवाबी कार्रवाइयों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) लंबे समय से अपने पूर्व कुद्स फोर्स कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की बात कहती रही है। जनवरी 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में सुलेमानी की मौत हुई थी, जिसका आदेश उस समय तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया था।

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां संभावित खतरों को लेकर सतर्क हैं। वहीं, कुछ अमेरिकी अधिकारियों का यह भी मानना है कि ऐसे खुफिया आकलनों की व्याख्या सावधानी से की जानी चाहिए और उनके रणनीतिक संदर्भ को भी समझना आवश्यक है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Himachal Pradesh Weather Alert: 6 दिन तक भारी बारिश का खतरा! Landslide, Flash Flood का अलर्ट, स्कूल बंद…

Himachal Pradesh Weather Update में बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने 10 से 15 जुलाई तक कई जिलों में Heavy Rain, Landslide और Flash Flood का खतरा जताया है