Mallikarjun Kharge : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एथेनॉल घोटाले पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना मध्यप्रदेश

Date:

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में हुए कथित एथेनॉल घोटाले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश सरकार पर हमला किया है। खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार और लूट का केंद्र बन गया है। साथ ही राज्य में एक घोटाला खत्म होने से पहले दूसरा सामने आ जाता है।

खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शनिवार को पोस्ट कर कहा कि  ‘मध्यप्रदेश आज भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और लूट का केंद्र और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है। एक घोटाला खत्म नहीं होता, दूसरा सामने आ जाता है।’

👉 यह भी पढ़ें:

एथेनॉल के नाम 1200 करोड़ का घोटाला

खड़गे ने  कहा कि अब एथेनॉल के नाम पर 1200 करोड़ का चावल घोटाला सामने आया है। जिस चावल को कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के पोषण के लिए इस्तेमाल होना था, उसी चावल को मुनाफे के खेल में घुमाया गया। 5 लाख मेट्रिक टन चावल, राइस मिलरों, एथेनॉल माफिया और भाजपा सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार के इस खेल का हिस्सा बना दिया गया। भाजपा और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से जनता के हक के अनाज पर डाका डाला जा रहा है।’

जमीन घोटाले के बाद एक और घोटाला

खड़गे ने आरोप लगाया कि ‘इससे पहले जमीनों के मामले में बड़ा घोटाला सामने आया। उज्जैन में उन्हीं इलाकों में जमीनों का विस्तार हुआ, जहां सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और हाईवे कॉरिडोर प्रस्तावित थे। इसमें मुख्यमंत्री के ऊपर ही सवालिया निसान खड़े हुए। हर तरफ, हर विभाग में लूट और अपनी जेबें भरने का खेल, यही भाजपा की सत्ता की लूट की कहानी है।

एमपी को बनाया भ्रष्टाचार का मॉडल

खड़गे ने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार का मॉडल बना दिया है और मोदी जी हर बार की तरह बस मौन साधे बैठे रहते हैं। सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही की धारणा को मोदी-शाह ने सत्ता के अहंकार तले रौंद दिया है।

व्यापमं घोटाले का भी किया जिक्र

कांग्रेस अध्यक्ष ने व्यापमं और पेपर लीक के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि व्यापम से शुरू हुई यह लूट अनगिनत पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मामलों के बावजूद आज तक नहीं थमी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे हर बार की तरह मौन साधे बैठे हैं। खड़गे ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही की धारणा को मोदी-शाह ने सत्ता के अहंकार तले रौंद दिया है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चिन्ता न करें भाजपा के 70 पार नेता, आपके स्वागत को आतुर है ‘मार्गदर्शक मंडल’

जब नरेंद्र मोदी और अमित शाह भाजपा में शक्तिशाली हुए तो पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को किनारे कर दिया गया। तब भाजपा का मार्गदर्शक मंडल भी चर्चा में आया था। बाद में मुरली मनोहर जोशी सहित कई नेताओं को इस कथित मार्गदर्शक मंडल में शामिल कर लिया गया।