कोलकाता। विधानसभा चुनाव में हार के बाद से टीएमसी में टूट से परेशान ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जार कर भाजपा पर निशाना साधा है। ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार टीएमसी नेताओं को परेशान कर रही है, लेकिन वह डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उन्हें चुप कराना चाहती है तो उसे उनकी जान लेनी होगी।
भाजपा को ममता बनर्जी ने दी चुनौती
ममता बनर्जी का यह वीडियो टीएमस सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। वीडियो में ममता ने सीधे भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि उनकी पार्टी को तोड़ने और नेताओं को डराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब टीएमसी छोड़कर गए तीन पूर्व सांसदों को भाजपा में शामिल होते ही उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बना दिया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- West Bengal Politics: Baruipur Murder Case पर गरमाई सियासत, TMC का आरोप- ‘Mamata Banerjee को घर से निकलने से रोका’
- बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका, अब पूर्व मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक ने टीएमसी के सभी पद छोड़े
- कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी गुट को तगड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही होंगे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
- ममता बनर्जी ने भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की जीत को दी चुनौती, कलकत्ता हाईकोर्ट में लगाई याचिका
- TMC Crisis: ममता बनर्जी को बड़ा झटका? 19 सांसदों की ‘बागी लिस्ट’ वायरल, सायोनी घोष और यूसुफ पठान के नाम से मचा सियासी भूचाल!
- TMC में कितने बागी, 19 बागी सांसदों की लिस्ट पढ़कर चौंक जाएंगे आप, अधिकांश ममता बनर्जी के करीबी
पार्टी के कई नेताओं को बनाया निशाना
वीडियो में ममता बनर्जी ने कहा कि अगर आपको मुझे चुप करवाना है तो तुम्हें मुझे मारना होगा। तुमने इसके लिए अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी पार्टी के कई बड़े नेताओं को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी को भी परेशान किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके घर तक पर हमला किया गया। ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी जिक्र किया जो इस समय हिरासत में हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि लॉकअप में उनके नेताओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।
टीएमसी में रह कर भाजपा के लिए काम न करें
ममता बनर्जी ने पार्टी से बगावत करने वालों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में विश्वास सबसे बड़ी चीज होती है, लेकिन कुछ नेता जनता के भरोसे को तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं, उन्हें साफ फैसला करना चाहिए या तो वे टीएमसी में रहकर पार्टी के साथ काम करें या फिर खुलकर भाजपा में शामिल हो जाएं। ममता बनर्जी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग टीएमस में रहने का दिखावा कर रहे हैं, लेकिन काम भाजपा के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह करना बंद करना चाहिए। अगर कोई भाजपा में जाना चाहता है तो सीधे वहां चला जाए, लेकिन टीएमसी में रहकर भाजपा के लिए काम न करे।
भाजपा ने टीएमसी के तीन नेताओं को दिया टिकट
टीएमसी के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद कल यानी गुरुवार को ही भाजपा में शामिल हुए थे। इन तीनों सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक को भाजपा ने पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद राज्यसभा का उम्मीदवार बना दिया। ममता बनर्जी इससे और बौखला गई हैं।



