अयोध्या। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या में थे। इस दौरान उन्होंने अयोध्या को 432 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम योगी ने इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप किया था।
जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा सकते हैं
सीएम योगी ने कहा कि लंबे समय तक अयोध्या विकास से दूर रही। सपा और कांग्रेस की सरकारों ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया। क्या कभी दिल्ली की जामा मस्जिद में कोई हनुमान चालीसा पढ़ सकता है। सपा-कांग्रेस के लोगों ने ये पाप किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या आज विकास और समृद्धि के वैभव की ओर बढ़ रही है। अगर मंशा साफ हो तो विकास अपने आप होता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- शंकराचार्य पद की मर्यादा सर्वोपरि’: माघ मेले विवाद पर सीएम योगी का जवाब, सपा ने उठाए सवाल
- राष्ट्रीय युवा दिवस पर बोले यूपी के सीएम योगी- बल, बुद्धि होने के बाद भी भारत ने कभी किसी को गुलाम नहीं बनाया
- सीएम योगी का अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना, बिना नाम लिए कहा-देश में दो नमूने, एक दिल्ली में एक लखनऊ में
- यूपी के सीएम योगी ने जनता को लिखी चिट्ठी-रोहिंग्या और घुसपैठिए बर्दाश्त नहीं, इन्हें घर या व्यवसाय में काम पर नहीं रखें
- बिहार में योगी आदित्यनाथ ने राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-जिन्होंने चारा खाया, जमीन हड़पी, वे कर रहे नौकरी की बात
- मोतिहारी में बोले यूपी के सीएम योगी-बिहार को अब लालटेन की जरूरत नहीं, एनडीए की एलईडी चाहिए
आज बदल गई है अयोध्या क पहचान
सीएम योगी ने कहा कि आज अयोध्या हवाईअड्डे के माध्यम से पूरे देश और दुनिया से जुड़ चुकी है। अयोध्या की पहचान बदल गई है। पहले सरयू का जल दूषित रहता था पर कोई सफाई नहीं होती थी क्योंकि सपा-कांग्रेस के लोग अयोध्या को बदनाम करते थे अब डबल इंजन की सरकार में अयोध्या का विकास हो रहा है। डबल इंजन की सरकारों ने बिना थके बिना रुके काम किया जिससे नगर की पहचान बदली। डबल इंजन की सरकारों ने अयोध्या में वो करके दिखाया है जो कि 500 साल में नहीं हो सका।
कांग्रेस ने राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया
सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं थीं। कांग्रेस ने राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया था। सपा-कांग्रेस ने अयोध्या के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। सपा-कांग्रेस वाले विकास नहीं कर पाए इसलिए विरोध कर रहे हैं।



