लखनऊ। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने हिन्दू धर्म की महानता और मानवता के कल्याण के मार्ग पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी किसी को गुलाम नहीं बनाया और न ही अपनी बात किसी पर थोपी, भले ही उसके पास बल और बुद्धि थी। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दुनिया आज भारत की ओर उम्मीद से देख रही है, जो भारत के सामर्थ्य और युवाओं पर विश्वास का प्रतीक है।
स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक मंच पर अपनी बौद्धिक प्रतिभा से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विवेकानंद ने कहा था कि सनातन धर्म ने सदैव मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया है। उन्होंने गर्व से कहा था कि “मैं हिन्दू हूं।” वह उस भारत का प्रतिनिधित्व करते थे जो उस समय सुप्त चेतना के कारण आत्मबोध खो चुका था।
👉 यह भी पढ़ें:
- शंकराचार्य पद की मर्यादा सर्वोपरि’: माघ मेले विवाद पर सीएम योगी का जवाब, सपा ने उठाए सवाल
- सीएम योगी का अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना, बिना नाम लिए कहा-देश में दो नमूने, एक दिल्ली में एक लखनऊ में
- यूपी के सीएम योगी ने जनता को लिखी चिट्ठी-रोहिंग्या और घुसपैठिए बर्दाश्त नहीं, इन्हें घर या व्यवसाय में काम पर नहीं रखें
- बिहार में योगी आदित्यनाथ ने राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-जिन्होंने चारा खाया, जमीन हड़पी, वे कर रहे नौकरी की बात
सनातन ने दिखाया कल्याण का मार्ग
विवेकानंद ने कहा था कि सनातन धर्म ने सदैव मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया और गर्व से कहा कि मैं हिन्दू हूं. वो उस भारत का प्रतिनिधित्व करते थे, जो उस समय सुप्त चेतना के कारण आत्मबोध खो चुका था। मुट्ठी भर विदेशी आक्रांता आकर भारत को गुलाम बनाने में सफल हो चुके थे। भारत चंद लोगों द्वारा लूटा जा रहा था। उस कालखंड में उन्होंने भारत को जागरूक करने में भूमिका निभाई। शिकागो की धर्मसभा में स्वामी विवेकानंद ने कहा था मैं भारत की परंपरा से आया हूं जिसने सदैव मानव कल्याण का मार्ग दिखाया है। हमने किसी पर जबरन अपनी बात नही थोपी।
आज भारत पर दुनिया की निगाहें
आज दुनिया में जो उथल पुथल मची हुई है हर देश की आवाज आ रही है, मोदी जी कुछ करिये। ये भारत के सामर्थ्य के प्रति दुनिया का विश्वास है, उस विश्वास का प्रतीक भारत का युवा है। अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति का विश्वास शासन के प्रति जब मजबूत होता है, तो योजनाएं तेजी के साथ आगे बढ़ती हुई दिखाई देती हैं।


