ममता बनर्जी ने भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की जीत को दी चुनौती, कलकत्ता हाईकोर्ट में लगाई याचिका

Date:

कोलकाता। बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से सीएम सुवेंदु अधिकारी की जीत को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी है।  16 जून को ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट पहुंची ममता बनर्जी के साथ सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डोला सेना और कल्याण बनर्जी मौजूद थे।

सुवेंदु ने 15 हजार वोटों से हराया था

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर थी। सुवेंदु अधिकारी ने इस सीट  पर ममता बनर्जी को करीब 15 हजार वोटों से मात दी थी। अधिकारी को 73917 वोट मिले, तो ममता को 58812 वोट मिले थे।.

👉 यह भी पढ़ें:

कल्याण बनर्जी ने दी जानकारी

कोलकाता में कल्याण बनर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी कोर्ट  में मौजूद रहीं, जहां उन्होंने चुनाव याचिका पेश की। ये याचिका सुवेंदु अधिकारी के निर्वाचन को चुनौती देने से जुड़ी है। चुनाव प्रक्रिया सही तरह से नहीं हुई। 12 राउंड के बाद टीएमसी के चुनाव एजेंट और ममता बनर्जी दोनों से दुर्व्यवहार हुआ और उन्हें बाहर कर दिया गया।

ममता ने रिटर्निगं ऑफिसर पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने रिटर्निगं ऑफिसर को लेकर दावा किया कि वही अधिकारी पहले 2021 में नंदीग्राम विधानसभा चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर थे और अब फिर वही अधिकारी फिर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। बाद में उन्हें आरओ के प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया गया, जिससे पक्षपात की संभावना बनती है।

सुवेंदु ने नंदीग्राम से भी ममता को हराया था

उल्लेखनीय है कि  2021 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम से भी चुनाव में हराया था। इसके बाद 2026 के विधानसभा चुनाव में अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनकी उसी सेफ सीट भवानीपुर से हराया, जो नंदीग्राम हारने के बाद उन्हें उपचुनाव लड़ाने के लिए खाली की गई थी, ताकि वो जीतकर मुख्यमंत्री बन सकें।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।