अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने नई दिल्ली में सोमवार को कहा कि भारत की मुख्य चिंता हमेशा पाकिस्तान की जमीन से संचालित होने वाले आतंकी संगठन रहे हैं, जो भारतीय हितों को निशाना बनाते हैं।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत ने अमेरिका-ईरान विवाद में पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका को लेकर कोई चिंता जताई है, तो रुबियो ने साफ कहा कि भारत ने इस मुद्दे पर कभी कोई शिकायत नहीं की।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, मोदी से मुलाकात और क्वॉड ग्रुप की बैठक पर रहेगी नजर
- ट्रांसअटलांटिक रिश्ता अटूट’: म्यूनिख में मार्को रुबियो का यूरोप को भरोसा
- यमन संकट पर अमेरिका की चिंता: मार्को रुबियो ने शांति के लिए कूटनीति तेज़ करने की अपील
- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दिल्ली धमाके को बताया आतंकी हमला
रुबियो ने कहा,
“भारत हमेशा यह मुद्दा उठाता है कि पाकिस्तान की धरती से आतंकी संगठन काम करते हैं, जो भारत को निशाना बनाते हैं। लेकिन ईरान मामले में पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका को लेकर कभी चर्चा नहीं हुई।”
उन्होंने आगे कहा,
“मुझे नहीं लगता कि भारत इस बात पर शिकायत करेगा। भारत का पाकिस्तान को लेकर मुद्दा बिल्कुल अलग है।”
गौरतलब है कि मार्को रुबियो 23 मई से 26 मई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा मानी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान इन दिनों ईरान और यूनाइटेड स्टेट के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और दोनों देशों के बीच बातचीत के एक दौर की मेजबानी भी कर चुका है।


