चंडीगढ़। कांग्रेस इन दिनों कई प्रदेशों में गुटबाजी से परेशान है। पंजाब में पहले से ही चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के बीच घमासान चला, अब हरियाणा में भी ऐसी ही स्थिति बनी है। हरियाणा में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला है की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है।
बताया जाता है कि यह पूरा मामला बुधवार को सामने आया, जब कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रभारी संजय दत्त ने चंडीगढ़ में प्रदेशभर के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कीं। इस बैठक के दौरान हुड्डा और सुरजेवाला ने एक-दूसरे पर तंज कसे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- Ayodhya News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लगाया ‘नजरबंदी’ का आरोप, रामलला दर्शन से पहले बढ़ा सियासी विवाद
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार से पूछा सवाल-जब कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं तो पेट्रोल-डीजल के भाव कम क्यों नहीं कर रही सरकार?
- India-US Trade Deal 2026: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘ट्रंप को खुश करना बंद करें’! क्या किसानों के हितों पर मंडरा रहा है खतरा?
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर किया वार, कहा-मोदी भारत और ट्रंप दुनिया को कर रहे बर्बाद
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
सुरजेवाला ने कहा-20 साल साथ दिया
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- रणदीप सुरजेवाला मेरा साथ दे दें फिर देखें धमाका. इसके जवाब में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा मेरे को 20 साल हो गए, आपका साथ देते हुए, अब आपकी बारी आ गई है मेरा साथ देने की। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दो वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई ये बयानबाजी गुटबाजी की ओर इशारा करता है।
पार्टी प्रभारी के सामने हुआ सबकुछ
उल्लेखनीय है कि हरियाणा कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला एक-दूसरे के विरोधी माने जाते हैं। चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त के सामने ही दोनों ने एक-दूसरे पर इशारों ही इशारों में तंज कसे। रणदीप सुरजेवाला ने कहा 56 साल के हरियाणा में कांग्रेस सिर्फ 3 बार अपने दम पर बहुमत ला पाई है। दीपेंद्र हुड्डा को टोकते हुए सुरजेवाला बोले वोट परसेंटेज से फर्क नहीं पड़ता, 46 विधायक आए या नहीं यह बताओ।
बैठक में मौजूद नेता भी रह गए दंग
जिस बैठक में यह सब कहानी हुई उसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ-साथ बीरेन्द्र सिंह, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, राज्य के कांग्रेस विधायक, सांसद तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। हरियाणा कांग्रेस के अनुसार बैठकों में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए रणनीति तैयार करने तथा जनहित के मुद्दों पर पार्टी की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके विपरित सबकुछ उस बैठक में हुआ।



