बेंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी देश को और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर दुनिया को बर्बाद कर रहे हैं। खड़गे ने महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा और अयोध्या के राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी को लेकर भी सरकार पर वार किया।
कर्नाटक में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए खड़गे ने दावा किया कि लोगों को हो रही परेशानियों के लिए मोदी और ट्रंप दोनों ही जिम्मेदार हैं। खड़गे ने कहा कि मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं और ट्रंप दुनिया के बर्बाद कर रहे हैं। दोनों खुद को अच्छा दोस्त कहते हैं। दोनों अच्छे दोस्त- आप देश को बदनाम कर रहे हैं, और लोग आप दोनों की वजह से भुगत रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले शशि थरूर, बोले- सबकुछ ठीक है, हम साथ आगे बढ़ रहे हैं
- संघ के खिलाफ खड़गे परिवार : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले-संघ पर लगना चाहिए प्रतिबंध, बेटा प्रियांक पहले ही कर्नाटक के सीएम से निकलवा चुका है आदेश
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा-वोट चोरी के बाद अब सत्ता चोरी में जुटी भाजपा
- राज्यसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग: मल्लिकार्जुन खड़गे ने उपसभापति को लिखा पत्र
- राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए कानून लाने की मांग
- जाति जनगणना और आरक्षण पर मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी को पत्र, तेलंगाना मॉडल अपनाने का आग्रह
मित्रता’ की नीति पर उठाए सवाल
बेंगलुरू में बीके हरिप्रसाद के कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने के मौके पर उन्होंने ईंधन की बढ़ती कीमतों के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भारत नेहरू के समय से गुटनिरपेक्षता की नीति पर चलता था और सभी देशों से अच्छे संबंध रखता था। मोदी ने हर किसी को गले लगाकर और दोस्त बताकर देश को इस स्थिति में पहुंचा दिया है।
राम नाम जपना, पराया माल अपना
खड़गे ने अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े फंड में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एलके आडवाणी की रथ यात्रा के बाद मंदिर निर्माण के लिए जो दान और सामग्री इकट्ठा की गई थी, उसका कोई सही हिसाब नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘ऐसी खबरें हैं कि करीब 5,000 करोड़ रुपये का दुरुपयोग हुआ है। पुजारी पैसे लूट रहे हैं। राम नाम जपना, पराया माल अपना। राम के नाम पर लूट हुई है। करोड़ों रुपये लूटने के लिए मंदिर का निर्माण किया गया।
लुटेरों को तुरंत जेब में डालिए
खड़गे ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर भी तंज कसा जिसमें उन्होंने एसआईटी जांच के लिए 15 दिन का समय मांगा था। खरगे ने कहा कि जब भगवान, मंदिर, मोदी और मुख्यमंत्री सब आपके साथ हैं, तो 15 दिन क्यों चाहिए? लुटेरों को तुरंत जेल में डालिए।
खड़गे ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर खड़गे ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधान ने छात्रों और अभिभावकों के साथ धोखा किया है। वे ठीक से परीक्षाएं भी नहीं करवा पा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि छात्रों के साथ न्याय के लिए कर्नाटक के सीईटी मॉडल को देखा जाना चाहिए और नीट स्कोर के साथ कक्षा 12वीं के अंकों को भी शामिल किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और पाठ्यक्रम को बदलकर छात्रों को गुमराह कर रही है और प्रमुख पदों पर आरएसएस पृष्ठभूमि के लोगों को बिठाया जा रहा है।
नारेबाजी करने पर भड़के खड़गे
कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा वाकया भी हुआ जब मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बुरी तरह भड़क गए। कार्यक्रम में कुछ कार्यकर्ता ‘डीके-डीके’ के नारे लगा रहे थे। इस पर गुस्सा करते हुए खड़गे ने कहा, ‘क्या तुम्हारे यहां चिल्लाने से पूरा देश प्रभावित हो जाएगा? यह किसी व्यक्ति का कार्यक्रम नहीं, पार्टी का कार्यक्रम है।



