अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए स्विट्जरलैंड में हाई-लेवल बातचीत जारी है, लेकिन इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नई चेतावनी ने मध्य पूर्व में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान ने हिज़्बुल्लाह को नहीं रोका तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
ट्रंप की इस धमकी पर ईरान के मुख्य वार्ताकार और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगर गालिबाफ ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “धमकियों से कुछ नहीं होगा, असली कार्रवाई हम करते हैं।”
👉 यह भी पढ़ें:
- Iran-US Tension: भारतीय नाविकों की मौत से मचा हड़कंप! ओवैसी का ट्रंप पर बड़ा हमला,
- Iran-US Tension: भारतीय जहाज़ों पर हमलों से बढ़ा संकट, ईरान का अमेरिका पर बड़ा आरोप
- खड़गे के बयान पर बढ़ा विवाद: नोटिस के जवाब में कांग्रेस का पलटवार
- पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले के आरोप पर जेलेंस्की का पलटवार: “शांति वार्ता पटरी से उतारने की रूसी चाल”
- नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस का पलटवार: खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा
- शशि थरूर को लेकर कांग्रेस में मचा घमासान: उदित राज के तीखे हमले पर भाजपा का पलटवार
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पिछले सप्ताह ही Iran-US Deal के तहत लेबनान समेत सभी मोर्चों पर संघर्ष रोकने की सहमति बनी थी, तो फिर दक्षिणी लेबनान में Israel-Hezbollah Conflict क्यों तेज हो गया? इसराइली हवाई हमलों में कई नागरिकों की मौत की खबरें सामने आई हैं, जबकि अमेरिका ने नया युद्धविराम भी घोषित किया था।
उधर ईरान ने दावा किया कि उसने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक Hormuz Strait को बंद कर दिया है, हालांकि जहाजों की आवाजाही के आंकड़े कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं।
अब स्विट्जरलैंड में चल रही बातचीत का फोकस तीन बड़े मुद्दों पर है—Hormuz Strait, Lebanon Ceasefire और Nuclear Deal. लेकिन क्या इन मुद्दों पर सहमति बन पाएगी या Middle East एक और बड़े युद्ध की ओर बढ़ रहा है?
क्या आपको लगता है कि ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान पीछे हटेगा, या Middle East में एक नया संकट खड़ा होने वाला है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।



