कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा-वोट चोरी के बाद अब सत्ता चोरी में जुटी भाजपा

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों पर रविवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा 30 दिनों के भीतर विपक्षी सरकारों को गिराने और गिरफ्तारी को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर लोकतंत्र को अस्थिर करने के लिए विधेयक ला रही है। वोट चोरी के बाद भाजपा अब सत्ता चोरी में लगी हुई है।

खड़गे रविवा को इंदिरा भवन में हरियाणा और मध्य प्रदेश के जिला कांग्रेस समितियों के जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। खड़गे ने कहा कि यह विधेयक नागरिकों से उनकी चुनी हुई सरकार बनाने या हटाने का अधिकार छीन लेते हैं और यह शक्ति ईडी-सीबीआई जैसी संस्थाओं को दे देते हैं। यह लोकतंत्र पर बुलडोजर चलाने जैसा है।

👉 यह भी पढ़ें:

बैठक में खड़गे ने कहा कि हमें ऐसे लोगों की जरूरत है कि अगर कोई उन्हें प्रलोभन भी दे तो भी उनकी निष्ठा कांग्रेस के प्रति बनी रहनी चाहिए। कांग्रेस ने अपने मजबूत संगठन के कारण लंबे समय तक देश पर शासन किया और मंत्रियों के लिए यह जरूरी है कि वे जब भी किसी जिले में जाएं तो सबसे पहले जिला अध्यक्ष से संपर्क करें। उन्होंने हरियाणा और मध्य प्रदेश के जिलाध्यक्षों से कहा कि वे कांग्रेस संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं। अगर राज्य में सरकार बनानी है तो विधानसभा में उम्मीदवार को जिताने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

वोट चोरी के प्रति रहें सावधान

खड़गे ने कहा कि भाजपा एसआईआर जैसी योजनाओं से हमारे लोगों के वोट काटती रहेगी। जिला अध्यक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि हमें पूरे पांच साल सावधान रहना है। हमें अपनी मतदाता सूची की गहन जांच करते रहना होगा ताकि अगर भाजपा के लोग या बीएलओ हमारे लोगों के नाम काटते हैं, तो हम उन्हें तुरंत पकड़ सकें। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा कि कि वे लोगों को बताएं कि इस देश में सभी को वोट देने का अधिकार कांग्रेस की देन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Vaibhav Suryavanshi : आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर सुनील गावस्कर की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा-बिना देरी इंग्लैंड में डेब्यू कराओ

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की बुरी तरह हार के बाद पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। विशेषकर वैभव सूर्यवंशी के नहीं खिलाए जाने पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। अब भारत के महान क्रिकेटर सुनली गावस्कर ने भी इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई को होने वाले पहले टी20 में वैभव का डेब्यू करवाया जाए।