पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर जमकर वार कर रहे हैं। जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बिहार में बेमतलब की यात्रा करने से कुछ नहीं होगा, बिहार को सिर्फ बेरोजगारी खत्म करने की यात्रा चाहिए।
प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा को लेकर रविवार को सिवान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर जमकर हमला बोला। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार में बेमतलब की यात्रा करने से कुछ नहीं होगा, बिहार को सिर्फ बेरोजगारी खत्म करने की यात्रा चाहिए। प्रशांत किशोर ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के आगामी बिहार दौरे को लेकर कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री यदि बिहार आ रहे हैं तो इससे क्या बिहार की स्थिति सुधर जाएगी? बिहार में बिहार की बात होनी चाहिए। चाहे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री आएं या फिर कर्नाटक के, इससे फर्क नहीं पड़ता।
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर की नजर, उपचुनाव में बांकीपुर से लड़ने की तैयारी
- प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-करोड़ों खर्च कर वोट खरीदे, अब बिहार से भागने की नौबत क्यों?
- बिहार चुनाव में करारी हार के बाद पीके का बड़ा फैसला, जन सुराज पार्टी का संगठन किया भंग, नए सिरे से होगा गठन
- प्रशांत किशोर ने तोड़ा उपवास, कहा-15 जनवरी से फिर शुरू करेंगे यात्रा, अपनी संपत्ति का 90 फीसदी हिस्सा जनसुराज को देंगे
- बिहार चुनाव में हार के बाद पहली बार सामने आए प्रशांत किशोर, कहा-हार की जिम्मेदारी मेरी, हम लोगों से जरूर कोई गलती हुई
- प्रशांत किशोर का BJP पर हमला: “अमित शाह बिहार में उम्मीदवार लूट रहे हैं, कुछ गुजराती दिल्ली से बिहार का भविष्य तय कर रहे हैं”
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की असली समस्या बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार और चरमराई शिक्षा व्यवस्था है, लेकिन न तो राहुल गांधी और न ही प्रधानमंत्री मोदी इस बारे में कुछ कहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में राहुल गांधी मोदी को गाली देंगे और मोदी राहुल गांधी को, लेकिन बताइए बिहार की सबसे बड़ी समस्या क्या है? बेरोज़गारी, पलायन और भ्रष्टाचार पर कोई बात नहीं करता। उन्होंने कहा कि जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है, लेकिन इस बार जनता बेवकूफ़ नहीं बनेगी



