बिहार चुनाव में करारी हार के बाद पीके का बड़ा फैसला, जन सुराज पार्टी का संगठन किया भंग, नए सिरे से होगा गठन

Date:

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक बड़ा फैसला लिया है। शनिवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय परिषद ने पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक सांगठनिक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया।अगले डेढ़ माह के भीतर संगठन को नए सिरे से खड़ा किया जाएगा। 21 दिसंबर को पटना में सामान्य परिषद की बैठक आहूत है। उसमें संगठन और रणनीति पर विचारविमर्श होगा।

जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन ने बताया कि बैठक में पार्टी के सूत्रधार श्री प्रशांत किशोर के साथसाथ प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती भी मौजूद रहे। इसा दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि पार्टी के फैसले के अनुसार नये संगठन निर्माण तक भंग कमिटि अपना कार्य करती रहेगी। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को राज्य के सभी 12 प्रमंडलों का दायित्व सौंपा है जो अपने अधीनस्थ जिलों में नये सिरे से प्रभावी और किर्याशील संगठनात्मक ढांचे का निर्माण करेंगे।

👉 यह भी पढ़ें:

भीतरघातियों की होगी पहचान

बैठक में बताया गया कि पार्टी नेताओं की टीम व्यापक चर्चा करके हार के कारणों का पता लगायेगी और अनुशासनहीनता और भीतरघात के लिए दोषी नेताओं के संबंध में पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी। इस संबंध में मसीहउद्दीन ने बताया कि आगामी 21 दिसम्बर को पटना में पार्टी के सामान्य परिषद की बैठक की जाएगी, जिसमें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिला के प्रमुख नेताओं से चुनाव और संगठन संबंधी उनके अनुभवों को विस्तार से सुनेगा तथा नये ढ़ंग से आगामी रूप रेखा तैयार करने के संबंध में उन से गहन विचार विमर्श होगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर

शहर के प्रतिष्ठित शामिल यशवंत क्लब के चुनाव के लिए रविवार 28 जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य मुकाबला पम्मी छाबड़ा और जीतू जैन के पैनल की बीच था। इस चुनाव में यशवंत क्लब के सदस्यों ने गौरानी-सचदेवा पैनल पर अपना विश्वास जताया। हालंकि पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी जोरदार टक्कर दी।