अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दिल्ली धमाके को बताया आतंकी हमला

Date:

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दिल्ली धमाके को बताया आतंकी हमला

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दिल्ली में हुए धमाके को स्पष्ट रूप से आतंकी हमला करार दिया। उन्होंने इस घटना की जांच में भारत के पेशेवर रवैये की सराहना की।

शहबाज-मुनीर के अरमानों पर फिरा पानी…मार्को रूबियो का ऐलान, कहा- भारत की  कीमत पर पाक से दोस्ती नहीं | Navbharat Live

गौरतलब है कि एक दिन पहले भारत में अमेरिकी दूतावास ने इस घटना को सिर्फ “विस्फोट” बताया था और मृतकों व घायलों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। लेकिन जब भारत सरकार ने इसे आतंकी हमला घोषित किया, तो रूबियो ने भी उसी के अनुरूप बयान दिया।

रूबियो का यह बयान जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर एक मीडिया वार्ता के दौरान आया। जब उनसे भारत में हुए धमाके को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा,जांच को लेकर भारत की तारीफ करनी होगी। वे काफी सधे और सतर्क रहे हैं, और उन्होंने पेशेवर तरीके से जांच की है। यह जांच अभी जारी है, लेकिन यह साफ तौर पर एक आतंकी हमला था।”

उन्होंने बताया कि धमाके में एक कार खतरनाक विस्फोटकों से लदी हुई थी, जिससे हुए ब्लास्ट में कई लोगों की मौत हुई।

रूबियो ने कहा,मुझे लगता है कि भारत जांच में बहुत अच्छा काम कर रहा है। जब उनके पास सारे तथ्य होंगे, तो वे उन्हें सार्वजनिक करेंगे।”

अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी बातचीत की है। उन्होंने कहा, हमने भारत को जांच में मदद की पेशकश की थी, लेकिन भारत अपने दम पर इसे संभालने में पूरी तरह सक्षम है। उन्हें हमारी मदद की जरूरत नहीं है। वे पहले से ही बेहतरीन काम कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि जयशंकर और रूबियो के बीच मुलाकात कनाडा के ओंटारियो में जी7 बैठक के दौरान हुई। इस दौरान रूबियो ने दिल्ली धमाके में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने नई दिल्ली में सोमवार को कहा कि भारत की मुख्य चिंता हमेशा पाकिस्तान की जमीन से संचालित होने वाले आतंकी संगठन रहे हैं, जो भारतीय हितों को निशाना बनाते हैं।