अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सामाजिक मंच एक्स पर इसकी जानकारी दी।
सर्जियो गोर ने बताया कि रुबियो शनिवार को कोलकाता पहुंचे हैं और बाद में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस अहम बैठक में व्यापार, तकनीक, रक्षा, क्वॉड ग्रुप और कई रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
👉 यह भी पढ़ें:
- मार्को रुबियो का बड़ा बयान — “भारत की चिंता पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन, ईरान मध्यस्थता नहीं”
- ट्रांसअटलांटिक रिश्ता अटूट’: म्यूनिख में मार्को रुबियो का यूरोप को भरोसा
- यमन संकट पर अमेरिका की चिंता: मार्को रुबियो ने शांति के लिए कूटनीति तेज़ करने की अपील
- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दिल्ली धमाके को बताया आतंकी हमला
गोर ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि क्वॉड ग्रुप की बैठक का मुख्य उद्देश्य अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी को और मजबूत करना है।
मार्को रुबियो 23 से 26 मई तक भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे।
गौरतलब है कि वह नई दिल्ली में होने वाली क्वॉड ग्रुप के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने आए हैं। इस समूह में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।


