हिंद महासागर में भारतीय नौसेना का दम! INS Kolkata ने समुद्री लुटेरों का हमला किया नाकाम

Date:

भारतीय नौसेना ने एक बार फिर हिंद महासागर में अपनी ताकत और सतर्कता का शानदार प्रदर्शन किया है। पश्चिमी हिंद महासागर में व्यापारिक जहाज ‘MV Mashaallah’ पर समुद्री लुटेरों के हमले की सूचना मिलते ही नौसेना तुरंत एक्शन में आ गई।

नौसेना ने अपने युद्धपोत INS Kolkata को मौके पर रवाना किया, जिसने तेजी से कार्रवाई करते हुए समुद्री लुटेरों की कोशिश को नाकाम कर दिया। भारतीय नौसेना की मौजूदगी देखते ही समुद्री लुटेरे भागने पर मजबूर हो गए।

नौसेना ने इस ऑपरेशन की तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें संदिग्ध लुटेरों की नाव को भारतीय जवानों ने चारों ओर से घेर रखा है। भारतीय नौसेना ने कहा कि वह हिंद महासागर क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा, समुद्री डकैती रोकने और समुद्री मार्गों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि समुद्री लुटेरों और ड्रोन खतरों से निपटने के लिए भारतीय नौसेना ने छह युद्धपोत तैनात किए हैं और अरब सागर से लेकर अदन की खाड़ी तक लगातार अभियान चला रही है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

RR vs SRH Playoff 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, क्वालीफायर-2 में GT से भिड़ंत

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए IPL 2026 के दूसरे प्लेऑफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 47 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाए।