कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार (28 मई) को बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसी बीच उन्होंने अपने कावेरी आवास पर सुबह 9 बजे अहम ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई है, जिसमें डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शामिल होंगे।
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में नेतृत्व परिवर्तन पर बड़ा ऐलान हो सकता है। चर्चा है कि कांग्रेस हाईकमान राज्य में नए नेतृत्व के जरिए अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करना चाहता है।
👉 यह भी पढ़ें:
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने सिद्धारमैया से कहा है कि इस्तीफा देने के बाद भी पार्टी में उनकी भूमिका बेहद अहम रहेगी और राष्ट्रीय राजनीति में उनकी जरूरत बनी रहेगी। वहीं डीके शिवकुमार के समर्थक लंबे समय से ‘ढाई-ढाई साल’ वाले कथित फॉर्मूले के तहत उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं।
दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ हुई मैराथन बैठक के बाद कर्नाटक की सियासत और गर्मा गई है। अब सबकी नजरें 28 मई की इस हाई-वोल्टेज मीटिंग पर टिकी हैं।


