एमपी में नहीं थम रहा ‘दौ कौड़ी’ वाला विवाद, भोपाल में भाजपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, पटवारी को बता दिया पांच मुंह वाला सांप

Date:

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा सीएम डॉ.मोहन यादव पर की गई टिप्पणी से उपजा विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। सीएम के दौ कौड़ी वाले बयान के बाद कांग्रेस भी लगातार हमला कर रही है। दूसरी तरफ भाजपा के निशान पर पटवारी हैं। इन दिनों भोपाल के भाजपा कार्यालय के बाहर लगा  एक पोस्टर चर्चा में है, जिसमें पटवारी को सांप बताया गया है।

भाजपा लगातार जीतू पटवारी पर हमला कर रही है। मीडिया विभाग द्वारा कई पोस्ट और पटवारी के पुराने बयान सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। अब भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अंशुल तिवारी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर पटवारी के खिलाफ एक होरंडिंग लगाया है। इसमें पांच मुंह वाले सांप की तस्वीर है। सभी पांच मुखों में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की तस्वीर लगी है। होर्डिंग में कैप्शन दिया गया है ‘जीतू मियां के जहरीले बोल’।

होर्डिंग आखिर क्या-क्या है लिखा

होर्डिंग में पटवारी के कई पुराने बयानों को दर्शाया गया है। पोस्टर में पटवारी से कहा गया है कि भड़काऊ भाषा बंद करो, महिलाओं का अपमान बंद करो, जनता का अपमान बंद करो और राजनीति में नफरत फैलाना बंद करो। पोस्टर के अंत में लिखा है-जनता सब देख रही है, जवाब भी देगी।

1.मध्यप्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं।

2.महिलाएं चुनाव में 200-500 रुपए लेकर पोलके में रख लेती हैं।

3.मप्र के बजट को लेकर कहा-मंत्रियों की अय्याशी के लिए बन रहा बजट।

4.भाजपा नेत्री को कहा-उनमें रस नहीं बचा चाशनी खत्म हो गई।

पटवारी ने ही की थी शुरुआत

उल्लेखनीय है कि जीतू पटवारी ने पिछले दिनों सतना में कांग्रेस के युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव पर तंज कसा था और उन्हें ‘मोहन लाल अभिनंदन यादव’ कहा था। जीतू पटवारी ने तब यह भी कहा था कि उनकी (यादव) विदाई का समय आ गया है और उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

फिर सीएम ने बता दिया दौ कौड़ी का

पटवारी के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम यादव ने कहा कि वो कहते हैं अभिनंदन लाल। हां, हम हैं अभिनंदन लाल। तुम टपोरी लाल। ढपोर शंख। जितने नाम याद करोगे, सब तुम पर जाने वाले हैं। कांग्रेस आज अपने कर्मों का फल भोग रही है और पूरे देश से उसका सूपड़ा साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि  जब देश में संकट आए तो नेता प्रतिपक्ष भाग जाए। जब प्रदेश में विकास की बयार चले तो इनका ‘दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष’ हाय रे, हाय रे करे? यादव यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से उन्होंने कांग्रेस का ‘इतना रद्दी अध्यक्ष’ नहीं देखा।

तब से लगातार कांग्रेस कर रही वार

सीएम यादव के बयान पर पटवारी ने कहा ने कहा कि वह कभी भी मुख्यमंत्री के बारे में ऐसे अमर्यादित और अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अभिनंदन तो अच्छा शब्द है। गलत है क्या? मुख्यमंत्री ने मुझे ‘दो कौड़ी का’ और ‘रद्दी’ कहा। धन्यवाद उनको। मुझे पता है कि किसान के बेटों को वह ‘दो कौड़ी’ का ही समझते हैं। रद्दी समझते हैं।  इधर, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री तत्काल माफी मांगे, प्रदेश अध्यक्ष का अपमान समूची कांग्रेस पार्टी का अपमान है। ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व सीएम कमलाथ ने कहा कि  मोहन यादव को पद के अभिमान में भाषा की मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bollywood actor Aamir Khan तीसरी बार बनने जा रहे दूल्हा, शादी की डेट भी आई सामने

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के तीसरे बार दूल्हा बनने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फिलहाल उन्होंने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने अपनी शादी डेट भी फाइनल कर ली है और अब वो अपने रिलेशनशिप को शादी का नाम देना चाहते हैं।