दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 20 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 35 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  दिल्ली फायर सर्विस टीम को मालवीय नगर में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के बेसमेंट से ये आग लगनी शुरू हुई। रेस्टोरेंट के बेसमेंट से गंभीर हालत में लोगों को रेस्क्यू किया गया।

सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, ‘मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना में लोगों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली घटना से प्रभावित सभी लोगों को हिम्मत और हौसला मिलने की प्रार्थना करती हूं। दिल्ली सरकार हालात पर बारीकी से नज़र रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को हर ज़रूरी मेडिकल मदद और सहायता दी जा रही है।

जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग

रेस्टोरेंट बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट में चल रहा था, जहां आग लगने के बाद बिल्डिंग में तेजी से फैली और पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। आग का विकराल रूप देख कई लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूद गए। DDMA (साउथ डिस्ट्रिक्ट) के SDM जितेंद्र कुमार ने कहा कि जैसे ही हमें कॉल मिली, हमने तुरंत DDMA सेल को एक्टिवेट कर दिया। हमें पता चला है कि इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। ऊपर के फ्लोर पर मौजूद कुछ लोगों ने, स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर बिछाए गए गद्दों पर कूदकर अपनी जान बचाई।

60 से ज्यादा लोग थे मौजूद

रेस्टोरेंट के ऊपर गेस्ट हाउस भी था, उसमें विदेशी नागरिक थे। रेस्टोरेंट के ठीक सामने ही मैक्स अस्पताल है। वहां इलाज कराने आए मरीजों के तीमारदार इस गेस्ट हाउस में ठहरे थे। रेस्टोरेंट में भी घटना के समय नाश्ता चल रहा था। 60 से अधिक लोग मौजूद थे।

भाजपा विधायक ने कहा-भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों

मालवीय नगर आग हादसे को लेकर बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। इसके बारे में पता चलते ही, हमारी पहली प्रतिक्रिया थी कि आपदा प्रबंधन की पूरी व्यवस्था को सक्रिय किया जाए और घटनास्थल पर पहुंचा जाए। इसमें कुछ लोगों की जान भी गई है। स्थानीय लोगों ने बहुत मदद की।  हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bollywood actor Aamir Khan तीसरी बार बनने जा रहे दूल्हा, शादी की डेट भी आई सामने

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के तीसरे बार दूल्हा बनने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फिलहाल उन्होंने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने अपनी शादी डेट भी फाइनल कर ली है और अब वो अपने रिलेशनशिप को शादी का नाम देना चाहते हैं।