Stock Market सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढके

Date:

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 23 जून को शेयर बाजार में गिरावट नजर आई। सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। कारोबार के शुरुआत में ही बीएसई  सेंसेक्स 181 अंकों की गिरावट के साथ 76912.68 पर कारोबार करता दिखा, वहीं, 47.60 अंकों की गिरावट के साथ एनएसई का निफ्टी 214055.30 पर नजर आया।

आज के कोराबार में सबसे ज्यादा दबाव आईटी शेयरों में देखने को मिला, जहां इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी रही।

आईटी शेयरों ने बढ़ाई बाजार की मुश्किलें

सेसेंक्स में आईटी सेक्टर सबसे कमजोर नजर आया। इंफोसिस में करीब 2.40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि टीसीएस 1.50 फीसदी और एचसीएल टेक 1.30 फीसदी टूट गया। टेक महिंद्रा में भी 0.61 फीसदी की कमजोरी रही। वैश्विक स्तर पर टेक्नोलॉजी कंपनियों को लेकर बनी अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की सतर्कता का असर भारतीय आईटी शेयरों पर भी दिखाई दिया। यही वजह रही कि बाजार पर दबाव बढ़ गया।

इन शेयरों में नजर आई तेजी

कुछ शेयरों में तेजी भी नजर आई। अडानी पोर्ट्स 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे मजबूत शेयरों में शामिल रहा। इसके अलावा ट्रेंट में 0.50 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 0.37 फीसदी, पॉवर ग्रीड में 0.31 फीसदी और एनटीपीसी में 0.29 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। निफ्टी के टॉप गेनर्स में डॉ. रेड्डीज, अडानी पोर्ट्स, सिप्ला और अपोलो हॉस्पिटल्स जैसे शेयर शामिल रहे।

बैंकिंग और एफएमसीजी शेयर भी दबाव में

आईटी के अलावा कुछ बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक 0.43 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.52 फीसदी और हिंदुस्तान यूनिलीवर करीब 0.90 फीसदी गिर गया। एशियन पेंट्स और टाटा स्टील में भी बिकवाली का दबाव रहा।

इंफिसिस और टीसीएस में ज्यादा गिरावट

आज के कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स में शामिल बड़ी कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इंफोसिस का शेयर 2.20 फीसदी टूटकर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसी तरह टीसीएस में 1.40 फीसदी और एचसीएल टेक में 1.24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। विप्रो  के शेयर भी लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

फार्मा सेक्टर में नजर आई तेजी

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल दोनों 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा दबाव में रहे। इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक 0.28 फीसदी और निफ्टी बैंक 0.23 फीसदी नीचे कारोबार करता दिखा।  इसके विपरित फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे निफ्टी फार्मा 0.90 फीसदी चढ़ गया।  निफ्टी मीडिया में 0.52 फीसदी और निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स में 0.33 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

विदेशी बाजारों के हाल

एशियाई बाजारों से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में टेक्नोलॉजी सेक्टर में आई गिरावट और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में बढ़ोतरी किए जाने की चिंताओं के बीच निवेशक फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। इस बीच, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.9% गिरकर 71681.29 पर कारोबार रहा है। सबसे ज्यादा 2.8% की भारी गिरावट दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में देखी जा रही है। सैमसंग और एसके हाइनिक्स जैसे बड़े टेक शेयरों में कमजोरी के चलते आज यह 8863.52 के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। हांगकांग के हैंगसेंग में भी 0.4% की गिरावट आई है। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.1% की मामूली बढ़त के साथ 8822.10 पर है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।