मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 5 मई को शेयर बाजार ने लाल निशान में कारोबार शुरू किया। बीएसई सेंसेक्स 165.68 अंकों की गिरावट के साथ 77,103.72 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी ने 66.70 अंक नीचे जाकर 24,052.60 अंकों पर कारोबार शुरू किया।
सेंसेक्स की 7 कंपनियों के शेयर ही दिखे हरे
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। आज के कारोबार में सेंसेक्स में आईटीसी के शेयर 0.29 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.26 प्रतिशत, टीसीएस 0.17 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.10 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.08 प्रतिशत और सन फार्मा के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।
👉 यह भी पढ़ें:
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
- सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 27 अंक ऊपर, निफ्टी में मात्र 11 अंकों की तेजी
- सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 504.86 अंक उछला, निफ्टी में 156.8 अंकों की तेजी
सेंसेक्स की 23 कंपनियों के शेयर रहे लाल
इसके विपरित बजाज फिनसर्व 1.14 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.13 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.91 प्रतिशत, इंडिगो 0.90 प्रतिशत, एलएंडटी 0.81 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.78 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर में 0.70 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। इसी तरह एचसीएल टेक 0.70 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.64 प्रतिशत, ट्रेंट 0.58 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.51 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.45 प्रतिशत और टाटा स्टील के शेयर में 0.45 प्रतिशत रही। इधर, एटरनल 0.38 प्रतिशत, बीईएल 0.36 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.32 प्रतिशत, एसबीआई 0.28 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.20 प्रतिशत, टाइटन 0.19 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.18 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.11 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
निफ्टी के 45 कंपनियों के शेयर लाल निशान में
आज के कारोबार में निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले और बाकी की सभी 45 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। आज की गिरावट में सबसे बड़ा योगदान बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर का रहा। निफ्टी बैंक करीब 0.34% और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 0.39% तक कमजोर रहा। प्राइवेट बैंक भी दबाव में दिखे।


